Education News

SBI New Bharti: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2273 पदों पर नई भर्ती

SBI New Bharti: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ चुकी है, जहां सर्कल बेस्ड ऑफिसर यानी CBO भर्ती 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले इसकी अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 फरवरी 2026 कर दिया गया है। इसके बाद हजारों उम्मीदवार बढ़ी हुई अंतिम तिथि में अपना आवेदन कर सकते हैं।

📋 SBI CBO भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण विवरण

श्रेणीविवरण
आवेदन प्रारंभ तिथि29 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 फरवरी 2026 (पहले 18 फरवरी थी, अब बढ़ा दी गई है)
शैक्षणिक योग्यताकिसी भी विषय में स्नातक डिग्री + 2 वर्ष का अनुभव + स्थानीय भाषा का ज्ञान
आयु सीमान्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 30 वर्ष (31 दिसंबर 2025 को आधार मानकर)
आवेदन शुल्कसामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹750
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी: निशुल्क

महत्वपूर्ण तिथियाँ

महत्वपूर्ण तिथियों की बात की जाए तो इसके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 29 जनवरी 2026 से भरे जाने शुरू हुए। इसकी अंतिम तिथि अब 25 फरवरी 2026 कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (Stream) में स्नातक की डिग्री (Bachelor Degree) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है और उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। विस्तृत विवरण आप नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव + डिस्क्रिप्टिव), इसके बाद अनुभव की स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और अंत में आपका लोकल लैंग्वेज टेस्ट आयोजित करवाया जाएगा। इसके आधार पर आपका फाइनल चयन होगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपए शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को निशुल्क आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया गया है।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
  • यहां पर वह “Career → Current Opening” पर क्लिक करेंगे।
  • आपके सामने “Recruitment of Circle Based Officer” का लिंक आएगा, जिस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेज अपलोड करेंगे।
  • अंत में आप आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे और अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे।
  • ध्यान रहे, सबमिट करने से पहले एक बार आवेदन फॉर्म चेक कर लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं हो गई है।
  • इसके बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकालें।

डिस्क्लेमर हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। हमारा उद्देश्य आपको उन सरकारी नौकरियों से रुबरु करवाना है जो शायद आपकी नजर में ना हों। आपको किसी भी भर्ती की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ना चाहिए। धन्यवाद।

Ashish Singh

Share
Published by
Ashish Singh

Recent Posts

HPCL Recruitment 2026: एचपीसीएल में निकली 732 पदों पर नई भर्ती, 25 मार्च तक कर पाएंगे आवेदन

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2026 में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी…

6 days ago

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में 22,000 पदों पर बड़ी भर्ती, योग्यता 10वीं पास

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के 22000 पदों पर 10वीं पास…

6 days ago

DSSSB Recruitment 2026 Update: डीएसएसएसबी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 216 पदों के लिए करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2026 Update: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से एक नई भर्ती…

1 week ago

Forest Guard Bharti 2026: फॉरेस्ट गार्ड के 722 पदों पर भर्ती

Forest Guard Bharti 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक नई भर्ती…

1 week ago

RRB Technician City Slip Out: रेलवे तकनीशियन की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी सीधा लिंक यहाँ

RRB Technician City Slip Out: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन…

2 weeks ago

Govt Jobs Today: आज इन बड़ी सरकारी भर्ती की अंतिम तिथि, कुल पद 10,000+

Govt Jobs: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आज का…

2 weeks ago