SBI CBO Notification 2026: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से एसबीआई सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) रिक्रूटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जाने शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 29 जनवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने से पहले आप निम्न जानकारी अवश्य जान लें।

SBI CBO Notification 2026
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन आखिरकार जारी हो चुका है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर यानी CBO की भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन फार्म 29 जनवरी 2026 से भरे जाने शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 18 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि भी 18 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। आपकी परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी।

क्या है क्षेत्र की योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास निर्धारित की गई है। वहीं आपको अपने क्षेत्र की लोकल लैंग्वेज भी आनी चाहिए।
क्या है आयु सीमा
आयु सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
कितना है आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को निशुल्क आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। उम्मीदवार अपनी फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं। वहीं आप ऑफलाइन भी फीस का भुगतान कर सकते हैं। विस्तृत सटीक विवरण के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।
किन राज्यों में कितनी भर्तियां
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पदों की भारतीय राज्यों के हिसाब से अलग-अलग संख्या निर्धारित की गई है। इसमें उत्तर प्रदेश में कुल 200 पदों के लिए हिंदी और उर्दू लोकल लैंग्वेज उम्मीदवारों के लिए, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में हिंदी लैंग्वेज के लिए, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हिंदी लैंग्वेज के लिए 97 पद, और राजस्थान में हिंदी लैंग्वेज के लिए 103 पद रिज़र्व हैं। अन्य राज्यों का विवरण आप नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से आयोजित हो रही एसबीआई सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे।
- यहां उन्हें सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लेना है और उसमें दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को बड़ी सावधानीपूर्वक पढ़ लेना है।
- उसके बाद आप आवेदन फॉर्म भरने के लिंक पर जाएंगे और जरूरी जानकारी व जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, साइन अपलोड करेंगे।
- अंत में आप आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे और आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे।
| Download Notification | Click Here |
| Apply Online | Click Here |
| Official Website | Click Here |
ध्यान रहे, बिना आवेदन शुल्क का भुगतान किए आपका आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट भविष्य के उपयोग के लिए निकालकर अपने पास सुरक्षित अवश्य रख लें।
महत्वपूर्ण वेबसाइट की लिंक
डिस्क्लेमर
हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारी सलाह है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए विस्तृत नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें, उसके बाद ही आवेदन फार्म भरें। धन्यवाद।
Read more:-