Sahkarita Vibhag Recruitment: 1250 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार, यदि वे बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2 जून 2025 से 30 जून 2025 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवार समय सीमा को ध्यान में रखकर अपना आवेदन फॉर्म भरें।

BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025: महत्वपूर्ण विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती निकाय | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
परीक्षा का नाम | 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 |
कुल रिक्त पद | 1250 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 2 जून 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
परीक्षा की तिथि | 30 अगस्त 2025 (संभावित) |
आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in / bpsc.bih.nic.in |
इन विभागों में निकली है भर्ती
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
---|---|
ब्लॉक कॉर्पोरेटिव ऑफिसर | 502 |
ब्लॉक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी | 459 |
सीनियर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर | 100 |
फाइनेंसियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर | 79 |
राजस्व अधिकारी | 45 |
ब्लॉक पंचायती राज अधिकारी | 22 |
गणना अधिकारी | 17 |
ब्लॉक अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण अधिकारी | 13 |
लेबर सुपरिटेंडेड | 10 |
सब रजिस्ट्रार/ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार | 03 |
कुल | 1250 |
कुल मिलाकर 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन इन सभी पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। उम्मीदवार, यदि निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हैं, तो इस भर्ती प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
क्या है पात्रता?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) या स्नातकोत्तर (Post Graduate) होना आवश्यक है।
इसके साथ ही कुछ विशेष पदों, जैसे वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के लिए, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में से किसी एक विषय में स्नातक डिग्री अनिवार्य है
आयु सीमा
इस भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष (कुछ पदों के लिए 22 वर्ष) और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
- सामान्य वर्ग के लिए – ₹600
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं दिव्यांग जनों के लिए – ₹150
इसके अतिरिक्त, विभिन्न बैंकों के माध्यम से भुगतान पर अतिरिक्त चार्ज भी देना पड़ सकता है।
कैसे करें आवेदन?
BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं। यहां होम पेज पर ही “Apply Online” के विकल्प को चुनें।
- सबसे पहले आप वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- उसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद, भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।