Education News

RRB NTPC Admit Card : आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी यहाँ से करें डाउनलोड, जाने पूरी प्रक्रिया

RRB NTPC Admit Card : रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार अपनी परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। उनकी परीक्षा 5 जून से 24 जून के मध्य आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कई shifts में आयोजित होगी। इसी को देखते हुए छात्र अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। उनके एडमिट कार्ड के इंतजार की घड़ियां जल्द ही समाप्त होने वाली हैं। आइए जानते हैं कैसे डाउनलोड कर पाएंगे और कब डाउनलोड कर पाएंगे अपना एडमिट कार्ड।

RRB NTPC Admit Card से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड 1 जून को जारी किया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों की परीक्षा 5 जून को है, उनके एडमिट कार्ड 1 जून को जारी किए जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार आपके एडमिट कार्ड 1 जून 2025 को आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड से पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो चुकी है। उम्मीदवार परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आरआरबी कर रहा है 11558 पदों पर नियुक्ति

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के तहत कुल 11558 पदों पर आवेदन फार्म मांगे गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए एक करोड़ से भी अधिक आवेदन फॉर्म भरे गए हैं। इस भर्ती के तहत 8113 पद ग्रेजुएट लेवल के, जबकि 3445 पद अंडरग्रैजुएट लेवल के रखे गए हैं, जिनमें विभिन्न पदों पर आवेदन फार्म मांगे गए थे। जहां अंडरग्रैजुएट लेवल की परीक्षा का आयोजन जुलाई में संभव है।

क्या है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती प्रक्रिया के लिए CBT 1 और CBT 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करवाई जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित और लॉजिकल रीजनिंग के सवाल पूछे जाएंगे। वहीं इसमें टाइपिंग स्किल टेस्ट भी आयोजित करवाया जाएगा। अंतिम प्रक्रिया के रूप में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर आपका फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

क्या है परीक्षा पैटर्न

इस परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न की बात की जाए तो कुल प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। आपको परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है, जहां प्रत्येक गलत उत्तर पर आपको एक तिहाई अंक गंवाने पड़ेंगे।

कैसे डाउनलोड करें अपने एडमिट कार्ड RRB Admit Card 2025

✔ सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं। (मुख्य वेबसाइट:- https://www.rrbcdg.gov.in/)

✔ वेबसाइट पर दिए गए “RRB NTPC 2025 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।

✔ अब आपको अपनी आवेदन संख्या (Registration Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज कर लॉगिन करना होगा।

✔ लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

✔ एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

✔ परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

अस्वीकरण (Disclaimer): हमारे द्वारा दी गई जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है और उपयोगकर्ताओं को हमेशा सटीक और नवीनतम विवरण के लिए आधिकारिक स्रोतों की जांच अवश्य करनी चाहिए। 

Ashish Singh

प्रिय पाठकों! मेरा नाम आशीष सिंह है मैं 2017 से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ इस वेबसाइट के माध्यम से शिक्षा जगत के साथ साथ अन्य ट्रेंडिंग खबरों की जानकारी प्रदान की जाती है।

Share
Published by
Ashish Singh

Recent Posts

Sarkari Result : आज के प्रमुख सरकारी नौकरी के अवसर 1 लाख पदों पर भर्ती (दिनांक: 27 जून 2025)

SSC MTS और हवलदार भर्ती 2025 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और…

3 days ago

SSC MTS 2025 Notification : आ गई एसएससी की एक और नई भर्ती, 10 वीं पास करें आवेदन

SSC MTS 2025 Notification: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन 2025 आज…

3 days ago

WBSSC RECRUITMENT 2025 : शिक्षक भर्ती 35,726 पदों के लिए करें आवेदन

WBSSC RECRUITMENT 2025 : पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग द्वारा 35,726 सहायक शिक्षकों की भर्ती पश्चिम बंगाल में…

4 days ago

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025: 19,503 पदों पर बंपर मौका! 12 वीं पास करें आवेदन

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025: मध्य प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ…

1 week ago

Central Bank Notification 2025 Out : सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में 4500 पदों पर नई भर्ती, 7 जून से करें आवेदन

Central Bank Notification 2025 Out : बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के…

1 week ago