Education News

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में 22,000 पदों पर बड़ी भर्ती, योग्यता 10वीं पास

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के 22000 पदों पर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसमें साल की शुरुआत में ही युवाओं को रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी दे दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के ऑनलाइन आवेदन फार्म 31 जनवरी 2026 से भरे जाने शुरू हो चुके हैं, जिनकी अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ाकर अब 9 मार्च 2026 (11:59 PM) तक कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और कुछ विशेष पदों के लिए आईटीआई डिप्लोमा भी मांगा गया है। आवेदन फॉर्म भरने के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार पात्र हैं। भारत के किसी भी कोने से आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: मुख्य विवरण

विवरणजानकारी
संगठन का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्याCEN 09/2025
पद का नामग्रुप-डी (लेवल-1)
कुल पद (Tentative)22,000
वेतन (लगभग)₹23,500/- प्रति माह
शॉर्ट नोटिस तारीख13 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटindianrailways.gov.in

Railway Group D Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से कुछ अन्य पदों के लिए 10वीं पास के साथ आईटीआई योग्यता भी आवश्यक है।

Railway Group D Recruitment 2026 Age Limit

आयु सीमा की बात की जाए तो रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं सभी आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

Railway Group D Recruitment 2026 Application Fees

आवेदन शुल्क की बात की जाए तो रेलवे भर्ती बोर्ड की सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹500 जबकि एससी, एसटी, महिला और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।

Railway Group D Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर बनी फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

How To Apply Railway Group D Recruitment 2026

  • इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर पूरी जानकारी पढ़ लेनी है।
  • अब आप “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी सही-सही भरने के बाद जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करेंगे।
  • इसके बाद आप अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे और अंत में आवेदन फार्म को सबमिट कर देंगे।
  • आप फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना बिल्कुल न भूलें।
Railway Group D Recruitment 2026 Apply OnlineClick Here
Railway Group D Recruitment 2026 NotificationClick Here
Official Website (आधिकारिक वेबसाइट)https://www.rrbapply.gov.in/

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए आपसे निवेदन है कि आवेदन फार्म करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी ही अंतिम रूप से सही मानी जाती है। धन्यवाद।

आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 थी जिसे बढ़ाकर अब 9 मार्च 2026 तक कर दिया गया है।

आवेदन फॉर्म कहाँ भरना होता है?

उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट या rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


ग्रुप डी की सैलरी कितनी होती है?

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लगभग ₹22,000 से ₹27,000 सैलरी प्रदान की जाती है।

Ashish Singh

Share
Published by
Ashish Singh

Recent Posts

HPCL Recruitment 2026: एचपीसीएल में निकली 732 पदों पर नई भर्ती, 25 मार्च तक कर पाएंगे आवेदन

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2026 में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी…

6 days ago

DSSSB Recruitment 2026 Update: डीएसएसएसबी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 216 पदों के लिए करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2026 Update: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से एक नई भर्ती…

1 week ago

Forest Guard Bharti 2026: फॉरेस्ट गार्ड के 722 पदों पर भर्ती

Forest Guard Bharti 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक नई भर्ती…

1 week ago

RRB Technician City Slip Out: रेलवे तकनीशियन की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी सीधा लिंक यहाँ

RRB Technician City Slip Out: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन…

2 weeks ago

Govt Jobs Today: आज इन बड़ी सरकारी भर्ती की अंतिम तिथि, कुल पद 10,000+

Govt Jobs: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आज का…

2 weeks ago

SBI New Bharti: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2273 पदों पर नई भर्ती

SBI New Bharti: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ…

2 weeks ago