RRB Group D Bharti 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से वर्ष 2026 के लिए प्रस्तावित भर्ती के आवेदन फार्म पहले 21 जनवरी से शुरू होने थे लेकिन आवेदन प्रक्रिया को स्थगित करने के बाद नई आवेदन भरने की तिथियां जारी कर दी गई थीं। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी तय समय सीमा को ध्यान में रखते हुए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर अपने आवेदन फार्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं।

RRB Group D Bharti 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि जो भी अभ्यर्थी अपना आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने आधार कार्ड की डिटेल और फोटो अपडेट कर लेनी चाहिए। आपका आधार कार्ड की डिटेल आपकी दसवीं कक्षा की सर्टिफिकेट के हिसाब से मैच करनी चाहिए। आधार कार्ड की डिटेल अगर दसवीं कक्षा के सर्टिफिकेट से मैच नहीं करती है तो आपको सत्यापित करने में काफी समय लगेगा। इसलिए आपको किसी भी सुविधा के लिए समय से पहले ही अपने आधार कार्ड को अपडेट कर देना चाहिए।
इस बार होगी 22000 पदों पर भर्ती
प्रस्तावित पदों के हिसाब से इस बार रेलवे ग्रुप डी भर्ती 22000 से अधिक पदों पर आयोजित होने जा रही है। इसमें पूर्व मध्य रेलवे में 993 पद, दक्षिण पूर्व रेलवे में 1199 पद शामिल हैं। इस भर्ती में सबसे अधिक पद इस बार इंजीनियरिंग विभाग के निकले हैं। पदों का विस्तृत विवरण आप विस्तृत नोटिफिकेशन में चेक कर पाएंगे।
क्या है आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम 3 वर्ष की छूट, एससी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
क्या है चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने के बाद उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। अंत में उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।
कितना है आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सीबीटी वन परीक्षा में शामिल होने के बाद आपको ₹400 रिफंड भी कर दिया जाएगा।
क्या है परीक्षा पैटर्न
सीबीटी परीक्षा पैटर्न के अनुसार कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उन्हें 90 मिनट का समय दिया जाएगा। यह प्रश्न जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग विषय से पूछे जाएंगे, जिसमें जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स भी शामिल होंगे। सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। इसमें अंकन के दौरान नॉर्मलाइजेशन की पद्धति भी अपनाई जाएगी। पुराने ट्रेंड्स की मानें तो सीबीटी परीक्षा में कुल भर्ती के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
कितना है न्यूनतम पासिंग प्रतिशत
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, ईडब्ल्यूएस को 40%, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को 30%, एससी वर्ग को 30% और एसटी वर्ग को 30% न्यूनतम पासिंग अंक लाने होंगे।
कितना मिलेगा वेतन
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹18,000 रुपए लेवल 1 पे स्केल का वेतन प्रदान किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं। हालांकि अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। 31 जनवरी से पहले आपको नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान कर दी जाएगी।
डिसक्लेमर:- हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारी आपको सलाह है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें, उसके बाद ही अपने आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें। धन्यवाद।
Read more:-