WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

RRB Bharti 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 8875 पदों पर जारी किया एक नया विज्ञापन

RRB Bharti 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी एनटीपीसी की ग्रेजुएट और अंडरग्रैजुएट के 8875 पदों के लिए एक नया विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के आवेदन फॉर्म जल्द ही भरे जाने शुरू होंगे। शॉर्ट नोटिस में भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी बताई गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से 8875 पदों पर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जिसमें ग्रेजुएट के 5,817, अंडरग्रेजुएट के 3,058 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने से पहले योग्यता के बारे में जानें।

RRB Bharti 2025

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट पास निर्धारित की गई है। वहीं अंडरग्रैजुएट के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

कितनी है आयु सीमा

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की अधिकतम छूट भी प्रदान की जाएगी। वहीं बात अंडरग्रैजुएट की की जाए तो 18 से 30 वर्ष के उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की अधिकतम छूट भी प्रदान की जाएगी।

क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन CBT 1 और CBT 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आपकी परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट यानी CBT आयोजित की जाएगी। इसके बाद आपका टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग स्किल की भी जरूरत पड़ेगी। विस्तृत विवरण आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

डिसक्लेमर:- ये जानकारी कई विश्वसनीय समाचार पत्रों को आधार मानकर आपको प्रदान की गई है अभी सिर्फ शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसलिए आपको पूर्ण नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करना चाहिए। किसी भी अपडेट के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। धन्यवाद!

Official Website:- Click Here

Read more:-

Leave a Comment