RPSC School Lecturer
RPSC School Lecturer: राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जहां शिक्षा क्षेत्र में अध्यापक एवं कोच के 27 विषयों में 3225 पदों पर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन 17/07/2025 को जारी हो चुका है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएशन डिग्री धारकों के लिए यह एक सुनहरा मौका होने वाला है। उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं। आपके आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू हो रही है, जिसकी अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से स्कूल लेक्चरर के पदों पर निकली इस भर्ती प्रक्रिया के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही साथ हिंदी में देवनागरी लिपि और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी भी होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता का विस्तृत विवरण प्राप्त करने के लिए आप नोटिफिकेशन को विस्तार से अवश्य पढ़ें।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा की बात की जाए तो 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग की श्रेणी को छूट भी प्रदान की जाएगी। आयु से संबंधित छूट की जानकारी आपको नोटिफिकेशन में विस्तार से पढ़ने को मिल जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से लिया जाएगा:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आपको सैलरी लेवल 12 के अनुसार दी जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
आवेदन करने का लिंक | यहाँ क्लिक करें |
🔔 डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से दी गई है। कृपया आवेदन से पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जल्द ही एक नई भर्ती…
SSC CGL Admit Card 2025 Link: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एसएससी…
CISF Recruitment 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 70,000 जवानों को भर्ती किया जाएगा, इसकी…
UP Free Bus Service 2025: रक्षाबंधन के पावन मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ…
SSC Stenographer Admit Card 2025: एसएससी की तरफ से आयोजित होने वाली ग्रेड ‘C’ और…
PM Kaushal Vikas Yojana: अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और अब तक आपने…