WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

PSSSB Group D Recruitment: जल्द करें 406 पदों के लिए आवेदन, अंतिम तिथि नजदीक

PSSSB Group D Recruitment: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से चल रही 406 पदों पर ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अगर आप किसी कारणवश आवेदन फॉर्म नहीं भर पाए तो आप जल्द अपना आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।

क्या है शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं यानी मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही मैट्रिक स्तर पर पंजाबी विषय का अध्ययन होना भी अनिवार्य है, चाहे वह अनिवार्य विषय के रूप में हो या फिर वैकल्पिक विषय के रूप में ही क्यों न किया गया हो।

कितनी है आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना अधिसूचना में दी गई कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग में आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।

क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इसमें पहला चरण वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा पास करने के बाद अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन आयोग के आधार पर 18,000 से 56,900 प्रति माह सैलरी प्रदान की जाएगी। अन्य सरकारी भत्ते भी पंजाब सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाना होगा।

  • यहां उम्मीदवारों को सबसे पहले संबंधित नोटिफिकेशन को पढ़ना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर ही ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद उन्हें अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होगा जिसके माध्यम से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी और संपर्क की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • साथ ही आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी को भी अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे।
  • अंत में सभी विवरण को चेक करने के बाद सबमिट कर देंगे और एक प्रिंटआउट भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट:- Click Here

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक स्रोतों पर आधारित है, फिर भी त्रुटि की संभावना बनी रह सकती है। किसी भी निर्णय से पहले कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन को अवश्य देखें। धन्यवाद।

Read more:-

Leave a Comment