Post office Gramin Dak Sevak Bharti 2026 – अगर आप भी डाक विभाग में जीडीएस बनना चाहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। पिछले वर्ष 21,000 पदों पर ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती की गई थी। इसके बाद इस वर्ष भी एक बड़ी भर्ती होने जा रही है। 25,000 से अधिक पदों पर ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती आयोजित होने जा रही है। इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी योग्यताएं जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

हर बार की तरह इस पर भी ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर बड़ी तैनाती होने जा रही है। लाखों युवा इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्ष 21,000 पदों पर ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती की गई थी। इसके बाद इस वर्ष भी लाखों युवाओं में इस भर्ती को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। जनवरी महीने में भर्ती की उम्मीद लगाए युवा लगातार नोटिफिकेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं।
क्या ग्रामीण डाक विभाग की सेवक पदों के लिए इस बार भर्ती आएगी या नहीं, कहां से आवेदक होंगे—इसको लेकर उम्मीदवार लगातार कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें सही जानकारी मिल जाए।
क्या पिछले वर्षों का ट्रेंड
पिछले वर्ष 2021 से लेकर 2025 तक अधिकांश ग्रामीण डाक सेवकों की भर्तियां जनवरी महीने में ही निकली थीं। इस बार भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं हुआ है। यह जानकारी पुराने ट्रेंड के आधार पर आपको प्रदान की गई है। अगर आप भी ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती से जुड़ी जानकारी चाहते हैं तो आपको पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर ही आधिकारिक जानकारी सबसे पहले प्रदान की जाएगी। इसी वेबसाइट के माध्यम से आप अपने ऑनलाइन आवेदन फार्म भी भर पाएंगे।
क्या है योग्यता
ग्रामीण डाक सेवक बनने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता की बात की जाए तो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उन्हें दसवीं तक की पढ़ाई स्थानीय भाषा में होना जरूरी है। इसके साथ साइकिल चलाना और कंप्यूटर नॉलेज की जानकारी भी इसकी महत्वपूर्ण योग्यताओं में शामिल है।
कितनी है आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
क्या है चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो उम्मीदवारों का चयन दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतन मिलता है।
- यदि किसी को ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) बनाया जाता है, तो उसकी मासिक सैलरी लगभग ₹12,000 से ₹29,000 तक होती है।
- वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) या डाक सेवक के पद पर नियुक्त उम्मीदवार को करीब ₹10,000 से ₹24,000 प्रति माह वेतन दिया जाता है।
- इसके अतिरिक्त, तय नियमों के अनुसार भत्ते भी अलग से प्रदान किए जाते हैं।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। ऐसी जानकारी आ रही है कि इस माह के अंत तक या फरवरी के शुरुआती सप्ताह में आपका नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकि यह जानकारी कयास के आधार पर ही आपको बता रहे हैं, जो कि पिछले ट्रेंड के आधार पर प्रदान की गई है।
अभी इस भर्ती से जुड़ी कोई भी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर सामने नहीं आई है। आपको सटीक जानकारी के लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
सोशल मीडिया पर चल रही है कई तरह की जानकारी सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के फर्जी नोटिस वायरल कर दिए जाते हैं जिन पर आपको बिल्कुल भरोसा नहीं करना है, क्योंकि कोई भी जानकारी हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक स्रोत के माध्यम से ही जारी की जाती है।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए साझा की गई है। हालांकि हमने शुद्धता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत अधिसूचना (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना ही मान्य होगी। धन्यवाद!