WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

इस राज्य में होगी 22,500 भर्ती, हर साल भर जाएंगे 7,500 पद – Police Vacancy

Police Vacancy: पुलिस में भर्ती का ख्वाब देखने वाले युवाओं के लिए इस राज्य में एक सुनहरा मौका आया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की तरफ से बताया गया है कि कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से आगामी 3 वर्षों में 22,500 रिक्त पदों को भरे जाने की कवायद शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की तरफ से बताया गया कि हर साल 7,500 पदों को भरने की तैयारी है।

मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए और 2028 में आने वाले संधारित कुंभ मेले की मेजबानी को ध्यान में रखते हुए अगले 3 वर्षों में 22,500 पुलिस बल की भर्ती करने जा रही है। यही नहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव की तरफ से कहा गया है कि मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन भी किया जाने वाला है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव एक कार्यक्रम में थे, तभी उन्होंने इस भर्ती की जानकारी दी। उनकी तरफ से कहा गया कि गृह विभाग से संबंधित सभी जरूरी सेवाओं में आधुनिकीकरण और भर्ती प्रक्रिया को तेज करने की कवायद चल रही है। इसको लेकर गृह और वित्त विभाग की तरफ से एक संयुक्त बैठक होने वाली है, जिसमें जरूरी फैसले लिए जाएंगे।

वीआईपी ड्यूटी में तैनात अफसरों के लिए भी जरूरी घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की तरफ से पुलिस, जेल और नगर सेवा एवं सुरक्षा विभागों में शहीदों की विधवाओं और बच्चों के लिए एक अतिरिक्त सीट पर आरक्षण दिए जाने की भी घोषणा की गई है।

Leave a Comment