Education News

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली ₹2000 किस्त की तारीख घोषित – PM Kisan 22th Installment Date 2026

PM Kisan 22th Installment Date 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में ₹6000 की धनराशि तीन समान किस्तों में किसानों के खातों में सीधे तौर पर भेजी जाती है। किसानों के लिए सरकार की तरफ से यह व्यवस्था खेती से जुड़े जरूरी खाद, उर्वरक और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए मददगार साबित हो रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सिस्टम के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इस प्रक्रिया से बिचौलियों के चक्कर बंद हो गए हैं और सरकार की तरफ से पूरा पैसा सीधे खातों में पहुँचता है।

PM Kisan 22th Installment Date 2026

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से संचालित की जा रही इस योजना का उद्देश्य किसानों को समय पर आर्थिक मदद देना है ताकि फसल चक्र सुचारू रूप से चल सके। किस्त काफी हद तक किसानों के लिए मददगार साबित होती है।

किसानों को अब तक चार लाख करोड़ की धनराशि हो चुकी है प्राप्त

इस योजना के तहत किसानों को अब तक 4 लाख करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है। देश भर के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस धनराशि की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं।

हर 4 महीने बाद जारी होती है किस्त

साल भर में प्रत्येक किसान के खातों में ₹6000 की राशि पहुंचाई जाती है। यह राशि एक साथ नहीं दी जाती बल्कि तीन समान किस्तों में प्रत्येक 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में जारी की जाती है। ₹2000 की प्रत्येक किस्त किसानों को फसल के दौरान जरूरी उपयोगी खाद, बीज, उर्वरक खरीदने में मददगार साबित होती है।

22वीं किस्त का इंतजार – कब होगी जारी? PM Kisan 22th Installment Date 2026

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्तें जारी हो चुकी हैं। अब अगली किस्त फरवरी माह के अंत या मार्च महीने की शुरुआत में जारी हो सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों या किस्तों का ट्रेंड देखा जाए तो आपकी किस्त का भुगतान मार्च महीने तक कर दिया जाएगा।

होली से पहले किस्त जारी होने की पूरी संभावना

अगर किसी कारणवश फरवरी महीने के अंत तक आपकी 22वीं किस्त जारी नहीं की गई तो होली से पहले यानी 4 मार्च 2026 से पहले आपकी अगली किस्त जारी होने की पूरी संभावना है।

करवा लें ई-केवाईसी

अगर आपने 21वीं किस्त पाई है तो आप अपना स्टेटस घर बैठे ही चेक कर सकते हैं। पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “पीएम किसान स्टेटस” के लिंक पर क्लिक करें, जहां आपको अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी। इसके बाद आप आधार ऑथेंटिकेशन से लॉगिन कर सकते हैं।

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा। उस ओटीपी को दर्ज करते ही आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेटस दिख जाएगा।

इस योजना को और भी पारदर्शी बनाया जा रहा है। समय-समय पर ई-केवाईसी करना अनिवार्य है क्योंकि आधार सीडिंग की वजह से फर्जी खातों को छाँटना काफी आसान हो गया है। अब इस योजना से सिर्फ उन्हीं किसानों को लाभ मिल पाएगा जो वास्तव में इस योजना के हकदार हैं। बीच में आने वाले बिचौलियों को पूरी तरह से इसकी प्रक्रिया से दूर कर दिया गया है।

कैसे चेक करें अपना स्टेटस

पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेटस चेक करने के लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आप “Know Your Status” के लिंक पर क्लिक करेंगे।

अब आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालेंगे और कैप्चा कोड दर्ज करेंगे। अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता तो “Know Your Registration Number” पर क्लिक करेंगे और मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पता कर पाएंगे।

ओटीपी वेरीफाई करने के बाद आपके सामने आपका स्टेटस खुल जाएगा। आपके स्टेटस में ई-केवाईसी स्टेटस पर “Yes” लिखा होना चाहिए, लैंड सीडिंग पर “Yes” लिखा होना चाहिए और आधार-बैंक अकाउंट सीड स्टेटस पर भी “Yes” लिखा होना चाहिए। तभी आपको अगली किस्त ट्रांसफर की जाएगी।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। हमारा उद्देश्य आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराना है, जो शायद आपकी नजर में ना हों। आपको किसी भी किस्त, पात्रता या आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और पोर्टल अवश्य पढ़ना चाहिए। धन्यवाद।

Ashish Singh

Share
Published by
Ashish Singh

Recent Posts

HPCL Recruitment 2026: एचपीसीएल में निकली 732 पदों पर नई भर्ती, 25 मार्च तक कर पाएंगे आवेदन

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2026 में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी…

6 days ago

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में 22,000 पदों पर बड़ी भर्ती, योग्यता 10वीं पास

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के 22000 पदों पर 10वीं पास…

1 week ago

DSSSB Recruitment 2026 Update: डीएसएसएसबी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 216 पदों के लिए करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2026 Update: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से एक नई भर्ती…

1 week ago

Forest Guard Bharti 2026: फॉरेस्ट गार्ड के 722 पदों पर भर्ती

Forest Guard Bharti 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक नई भर्ती…

1 week ago

RRB Technician City Slip Out: रेलवे तकनीशियन की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी सीधा लिंक यहाँ

RRB Technician City Slip Out: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन…

2 weeks ago

Govt Jobs Today: आज इन बड़ी सरकारी भर्ती की अंतिम तिथि, कुल पद 10,000+

Govt Jobs: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आज का…

2 weeks ago