WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

PM Kisan 22nd Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त की तारीख घोषित – इस दिन आएंगे आपके ₹2000

PM Kisan 22nd Installment Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में ₹6000 की धनराशि तीन समान किस्तों में किसानों के खातों में सीधे तौर पर भेजी जाती है। किसानों के लिए सरकार की तरफ से यह व्यवस्था खेती से जुड़े जरूरी खाद, उर्वरक और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए मददगार साबित हो रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सिस्टम के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इस प्रक्रिया से बिचौलियों के चक्कर बंद हो गए हैं और सरकार की तरफ से पूरा पैसा सीधे खातों में पहुँचता है।

PM Kisan 22nd Installment Date

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से संचालित की जा रही इस योजना का उद्देश्य किसानों को समय पर आर्थिक मदद देना है ताकि फसल चक्र सुचारू रूप से चल सके। किस्त काफी हद तक किसानों के लिए मददगार साबित होती है।

किसानों को अब तक चार लाख करोड़ की धनराशि प्राप्त

इस योजना के तहत किसानों को अब तक 4 लाख करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है। देश भर के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस धनराशि की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं।

हर 4 महीने बाद जारी होती है किस्त

साल भर में प्रत्येक किसान के खातों में ₹6000 की राशि पहुंचाई जाती है। यह राशि एक साथ नहीं दी जाती बल्कि तीन समान किस्तों में प्रत्येक 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में जारी की जाती है। ₹2000 की प्रत्येक किस्त किसानों को फसल के दौरान जरूरी उपयोगी खाद, बीज और उर्वरक खरीदने में मददगार साबित होती है।

22वीं किस्त का इंतजार – कब होगी जारी?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्तें जारी हो चुकी हैं। अब अगली किस्त फरवरी माह के अंत या मार्च महीने की शुरुआत में जारी हो सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों या किस्तों का ट्रेंड देखा जाए तो आपकी किस्त का भुगतान मार्च महीने तक कर दिया जाएगा।

होली से पहले किस्त जारी होने की पूरी संभावना अगर किसी कारणवश फरवरी महीने के अंत तक आपकी 22वीं किस्त जारी नहीं की गई तो होली से पहले यानी 4 मार्च 2026 से पहले आपकी अगली किस्त जारी होने की पूरी संभावना है।

ई-केवाईसी प्रक्रिया करें पूरी

अगर आपने 21वीं किस्त पाई है तो आप अपना स्टेटस घर बैठे ही चेक कर सकते हैं।

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “पीएम किसान स्टेटस” के लिंक पर क्लिक करें, जहां आपको अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी। इसके बाद आप आधार ऑथेंटिकेशन से लॉगिन कर सकते हैं।

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा। उस ओटीपी को दर्ज करते ही आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेटस दिख जाएगा।

कैसे चेक करें अपना स्टेटस

पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेटस चेक करने के लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आप “Know Your Status” के लिंक पर क्लिक करेंगे।

अब आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालेंगे और कैप्चा कोड दर्ज करेंगे।

अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता तो “Know Your Registration Number” पर क्लिक करेंगे और मोबाइल नंबर व आधार कार्ड की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पता कर पाएंगे।

ओटीपी वेरीफाई करने के बाद आपके सामने आपका स्टेटस खुल जाएगा।

आपके स्टेटस में ई-केवाईसी स्टेटस पर “Yes” लिखा होना चाहिए, लैंड सीडिंग पर “Yes” लिखा होना चाहिए और आधार बैंक अकाउंट सीड स्टेटस पर भी “Yes” लिखा होना चाहिए। तभी आपको अगली किस्त ट्रांसफर की जाएगी।

इस योजना को और भी पारदर्शी बनाया जा रहा है। समय-समय पर ई-केवाईसी करना अनिवार्य है क्योंकि आधार सीडिंग की वजह से फर्जी खातों को छाँटना काफी आसान हो गया है। अब इस योजना से सिर्फ उन्हीं किसानों को लाभ मिल पाएगा जो वास्तव में इस योजना के हकदार हैं। बीच में आने वाले बिचौलियों को पूरी तरह से इसकी प्रक्रिया से दूर कर दिया गया है।

डिसक्लेमर:- हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी इसमें मानवीय त्रुटि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि किसी भी नवीनतम अपडेट को एक बार आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य मिलान कर लें ताकि आपको किसी भी तरह की असुविधा न हो। धन्यवाद।

Leave a Comment