PM Kisan 20th Installment Date
PM Kisan 20th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9.7 करोड़ किसानों के अकाउंट में ₹2000 ट्रांसफर किए जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को सुबह 11:00 बजे जारी की जाएगी। इस योजना के तहत वर्ष में तीन बार ₹2000 की राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना और उनके कृषि कार्य में सहायता के लिए प्रोत्साहन देना है।
किसानों को कृषि कार्य के लिए—फसल बोते समय, खाद, बीज और अन्य लागतों को कम करने के लिए—₹2000 की किस्त प्रत्येक 4 महीने के अंतराल पर दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आने वाली लागत में मदद करना है। किसानों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किस्त का पैसा जमा कराया जाता है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक कार्यक्रम के तहत जारी की जाएगी। सुबह 11:00 बजे किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना के तहत वर्तमान में 9.7 करोड़ किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि योजना का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। इससे पहले 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी, जिसके बाद से किसान अपनी 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे।
किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि का स्टेटस आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहाँ आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालकर, मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुई ओटीपी की जानकारी दर्ज करके स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर आपने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपके खाते में आपकी 20वीं किस्त ट्रांसफर नहीं की जाएगी। आप सीधे नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर मांगी गई जानकारी के आधार पर स्टेटस चेक कर सकते हैं:
🔗 स्टेटस चेक करने के लिए क्लिक करें
उत्तर: यह राशि किसानों को खेती की शुरुआती लागत जैसे बीज, खाद, और अन्य जरूरी चीजों में मदद के लिए दी जाती है। सरकार का उद्देश्य है कि छोटे और सीमांत किसान बिना आर्थिक दबाव के खेती शुरू कर सकें और उनकी आमदनी में स्थिरता आए।
उत्तर: सबसे पहले यह जांचें कि आपने ई-केवाईसी पूरी की है या नहीं। फिर पीएम किसान पोर्टल पर जाकर स्टेटस चेक करें। अगर सब कुछ सही है और फिर भी पैसा नहीं आया, तो आप अपने ग्राम पंचायत, लेखपाल या कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना भी एक विकल्प है।
उत्तर: नहीं। यह योजना केवल उन किसानों के लिए है जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की जमीन है और जो सरकारी नौकरी में नहीं हैं। अगर परिवार में कोई सदस्य इन शर्तों को पूरा नहीं करता, तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पात्रता की जांच जरूरी है।
Read more
UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जल्द ही एक नई भर्ती…
SSC CGL Admit Card 2025 Link: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एसएससी…
CISF Recruitment 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 70,000 जवानों को भर्ती किया जाएगा, इसकी…
UP Free Bus Service 2025: रक्षाबंधन के पावन मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ…
SSC Stenographer Admit Card 2025: एसएससी की तरफ से आयोजित होने वाली ग्रेड ‘C’ और…
PM Kaushal Vikas Yojana: अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और अब तक आपने…