WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

Pan-Aadhaar Link: सावधान! आज ही निपटा लें यह काम, वरना 1 जनवरी से बेकार हो जाएगा आपका PAN कार्ड

Pan-Aadhaar Link: अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो आपके पास सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं। सरकार द्वारा तय की गई समय सीमा 31 दिसंबर आज समाप्त होने जा रही है। अगर आप इस काम को करने में विफल रहते हैं तो 1 जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड इनऑपरेटिव यानी निष्क्रिय घोषित कर दिया जाएगा। टैक्स पेयर्स के लिए 31 दिसंबर का दिन काफी अहम है। पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाने के बाद इसका सीधा असर आपके टैक्स रिफंड, बैंकिंग और कई जरूरी सरकारी सेवाओं पर पड़ेगा। इसका सबसे बड़ा असर यह होगा कि आपको इनकम टैक्स रिफंड नहीं मिलेगा।

Pan-Aadhaar Link

पैन कार्ड बंद होने पर हो जाएंगे यह नुकसान

पैन कार्ड निष्क्रिय होने के बाद आपको कई महत्वपूर्ण व्यक्तिगत कार्यों में परेशानी आएगी, जिसमें ITR फाइलिंग, पेंडिंग रिफंड, बैंकिंग सेवाएं, TDS या TCS का ब्योरा शामिल है। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए भी यह जरूरी है। इसका सबसे बड़ा असर यह होगा कि आपको इनकम टैक्स रिफंड नहीं मिलेगा।

31 दिसंबर के बाद जुर्माने का प्रावधान

अगर आप 31 दिसंबर के बाद पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको ₹1000 की पेनल्टी देनी पड़ सकती है। हालांकि इस मामले में कुछ लोगों को राहत दी गई है—जिन्होंने 1 अक्टूबर 2024 के बाद आधार एनरोलमेंट आईडी का उपयोग करके अपना पैन कार्ड बनवाया था या जो NRI हैं, उन्हें भी छूट दी गई है।

कैसे चेक करें अपना स्टेटस

अगर आप अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंकिंग स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आपको आयकर विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर “लिंक आधार स्टेटस” पर क्लिक करना होगा। आप SMS के जरिए भी अपने फोन का इस्तेमाल कर यह जानकारी पता कर सकते हैं।

डिसक्लेमर:- ये जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्य के लिए आपको प्रदान की गई है हमारी आपको सलाह है अधिक सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करें। धन्यवाद!

Read more:-

Leave a Comment