OICL Assistant Recruitment 2025
OICL Assistant Recruitment 2025: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की तरफ से 500 पदों पर असिस्टेंट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन फॉर्म के लिए रजिस्ट्रेशन 2 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक चलने वाले हैं। स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार जिनकी उम्र 21 से 30 वर्ष है, वे अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹40,000 प्रति महीने सैलरी प्रदान की जाएगी। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट के बारे में।
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की तरफ से निकली इस भर्ती प्रक्रिया के लिए डिटेल नोटिफिकेशन 1 अगस्त 2025 को जारी किया गया। आवेदन फॉर्म 2 अगस्त 2025 से भरे जाएंगे। वहीं, फीस भुगतान की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2025 निश्चित की गई है। आपकी प्रीलिम्स परीक्षा 7 सितंबर 2025 और मेन्स परीक्षा 28 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगी।
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही उसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की क्षेत्रीय भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना भी आना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड सहायक भर्ती 2025 ग्रेड 3 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 31 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा:
OICL सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाना होगा। आवेदन के लिए आपको https://ibpsonline.ibps.in/oicljul25/ पर जाना होगा।
डिस्क्लेमर
सभी साथियों से निवेदन है ये लेख सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है आपको आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को विस्तार से अवश्य पढ़ लेना चाहिए। आवेदन की तिथियों और जानकारी में परिवर्तन होना स्वाभाविक है इसलिए आपको हमेशा जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक अवश्य करना चाहिए। धन्यवाद!
UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जल्द ही एक नई भर्ती…
SSC CGL Admit Card 2025 Link: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एसएससी…
CISF Recruitment 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 70,000 जवानों को भर्ती किया जाएगा, इसकी…
UP Free Bus Service 2025: रक्षाबंधन के पावन मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ…
SSC Stenographer Admit Card 2025: एसएससी की तरफ से आयोजित होने वाली ग्रेड ‘C’ और…
PM Kaushal Vikas Yojana: अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और अब तक आपने…