WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

NHM Bharti 2025: इस राज्य में निकली 300 पदों पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की भर्ती

NHM Bharti 2025: सरकारी नौकरी का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट आ चुकी है जहां मेडिकल क्षेत्र में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत स्पेशलिस्ट डॉक्टर के 300 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती पंजाब राज्य में निकाली गई है। इसके आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

NHM Bharti 2025

इन पदों के लिए निकली है भर्ती

पंजाब में मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए सर्जन,

  • मेडिसिन स्पेशलिस्ट
  • एनेस्थेटिस्ट
  • बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician)
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist)

पदों पर आवेदन फार्म मांगे गए हैं। अधिक विवरण के लिए लिए नोटिफिकेशन देखें।

क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन 27 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया। इसके बाद 27 दिसंबर 2025 से ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने शुरू हो चुके हैं।

NHM Bharti 2025

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित विषय में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना भी जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को पंजाब मेडिकल काउंसिल या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) की तरफ से रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है। उम्मीदवार विस्तार जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाणपत्र और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले nhm.punjab.gov.in पर जाना होगा।

  • यहां उन्हें होम पेज पर Recruitment क्षेत्र पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद वह Specialist Doctor Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • अब उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा और आवेदन फार्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करेंगे और आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे।
Download NoticeClick Here
Officialal WebsiteClick Here

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक स्रोतों पर आधारित है, फिर भी त्रुटि की संभावना बनी रह सकती है। किसी भी निर्णय से पहले कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन को अवश्य देखें। धन्यवाद।

Read more:-

Leave a Comment