New Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से वर्ष 2026 में करीब डेढ़ लाख नई सरकारी नौकरियां देने की घोषणा हुई है। यह नौकरियां पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग के साथ अन्य कई विभागों में आयोजित की जाएंगी। सरकार की तरफ से दावा किया गया है कि आगामी वर्ष में 10 साल 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य पूरा करने को लेकर प्रयास जारी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना बजट लॉन्च कर दिया है। बजट को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की तरफ से सदन में पेश किया गया। इस बजट में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, जहां 1.5 लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती आने जा रही है। इनमें से कुछ भर्ती प्रक्रियाएं अभी प्रचलित हैं। यूपी पुलिस की 32,000 से अधिक पदों पर नई भर्ती के साथ लेखपाल और नई शिक्षक भर्ती को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं।
सबसे अधिक पद पुलिस और शिक्षा विभाग में ही आने वाले हैं। पुलिस विभाग में कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर के बाद अन्य पदों पर भी भर्ती आने वाली है। पुलिस विभाग में 50,000 संभावित पद, शिक्षा विभाग में 50,000 संभावित पद, राजस्व विभाग में 20,000 से अधिक संभावित पद और अन्य विभागों में मिलाकर लगभग 30,000 संभावित पदों पर भर्ती आयोजित हो सकती है।
प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी
अब तक हुई भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। सरकार अपने 10 लाख के लक्ष्य को पूरा करना चाहती है। सरकार का दावा है कि 8.5 लाख नौकरियां पिछले वर्षों में दी जा चुकी हैं। अगले वित्त वर्ष में डेढ़ लाख नई सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य सरकार की तरफ से बनाया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुछ भर्तियों के आवेदन फार्म पहले ही भरे जा चुके हैं, जबकि कुछ के आने की संभावना है।
डिस्क्लेमर
यह आर्टिकल विभिन्न न्यूज़ पोर्टल को आधार मानकर सामान्य जानकारी के लिए आप तक पहुंचाया गया है। किसी भी भर्ती अपडेट के लिए आपको संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना होगा, क्योंकि कोई भी नवीनतम अपडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाते हैं। आप यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट, शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या अन्य विभागों की वेबसाइट लगातार चेक कर सकते हैं।
Read more:-