WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

MP Police Constable Bharti: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर एक नई भर्ती 10वीं 12वीं पास करें आवेदन

MP Police Constable Bharti: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग की तरफ से 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एमपी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फार्म भरे जाएंगे। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 है, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर को शुरू हुए थे।

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों के लिए आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं आयु सीमा आवेदन फॉर्म भरने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है।

कितना है वेतन

इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹19500 से ₹62000 प्रति महीने वेतन प्रदान किया जाएगा।

कितना है आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक वर्ग संवर्ग भर्ती परीक्षा की बात की जाए तो सामान्य उम्मीदवारों को ₹500, ओबीसी, एससी, एसटी उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

क्या है चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश आरक्षक जीडी वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

यहां आपको सबसे पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल विज्ञापन को डाउनलोड कर उसमें दी गई सभी जानकारी को अच्छे से पढ़ लेना है।

उसके बाद आप आवेदन फॉर्म भरने की वेबसाइट पर जाएंगे और आवेदन फॉर्म से संबंधित लिंक पर क्लिक करेंगे।

यहां आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आपने पहले से ही रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो लॉगिन के माध्यम से वेबसाइट के अगले स्टेप पर जाएंगे।

अब आप आवेदन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी भरेंगे।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करेंगे।

आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे।

इसके बाद अंत में आप आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देंगे।

आवेदन फॉर्म सबमिट होने के बाद इसका प्रिंटआउट लेना बिल्कुल ना भूलें।

क्या है आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in

नोट: आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Read more:-

Leave a Comment