News

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025: 19,503 पदों पर बंपर मौका! 12 वीं पास करें आवेदन

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025: मध्य प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से 19,503 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। जो भी महिलाएं मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रही हैं, उनके लिए यह मौका सुनहरा होने वाला है। आपके आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया 20 जून 2025 से शुरू हो चुकी है।

महत्वपूर्ण तिथियां

मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता के पदों के लिए आवेदन फार्म 20 जून 2025 से शुरू हो चुके हैं, जिनकी अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

कुल पदों का विवरण

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,503 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2,027 पद और आंगनबाड़ी सहायिका के 17,476 पद शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों के लिए भर्ती

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों के लिए निकाले गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या समकक्ष रखी गई है, वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं पास रखी गई है। कुछ स्रोतों में 12वीं पास भी बताया गया है, लेकिन अधिक विवरण के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग, जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाएं शामिल हैं, को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

निवास

आवेदिका का उसी ग्राम पंचायत या नगरीय क्षेत्र के वार्ड का मूल निवासी होना अनिवार्य है, जिसके लिए वह आवेदन कर रही है।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जाएंगे। इसके लिए महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाना होगा।

क्या है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जो निर्धारित मानदंडों के अनुसार तैयार की जाएगी।

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (जैसे 5वीं पास, 12वीं पास आदि, पद के अनुसार)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आप आरक्षित श्रेणी से हैं)
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • सक्रिय ईमेल आईडी

कैसे करें आवेदन Madhya Pradesh Anganwadi Recruitment 2025

  • आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाएं।
  • आंगनबाड़ी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और उसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • अब आवेदन के ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
Ashish Singh

प्रिय पाठकों! मेरा नाम आशीष सिंह है मैं 2017 से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ इस वेबसाइट के माध्यम से शिक्षा जगत के साथ साथ अन्य ट्रेंडिंग खबरों की जानकारी प्रदान की जाती है।

Recent Posts

UP SI Vacancy 2025: यूपी में दरोगा के 4534 पदों के लिए आवेदन शुरू, आप मत करें ये गलती

UP SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की तरफ से एक नई भर्ती का…

44 minutes ago

UP Police Bharti 2025: यूपी में जल्द होगी 30,000 पदों पर एसआई, कांस्टेबल भर्ती

UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जल्द ही एक नई भर्ती…

5 days ago

SSC CGL Admit Card 2025 Link: एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

SSC CGL Admit Card 2025 Link: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एसएससी…

1 week ago

CISF Recruitment 2025: सीआईएसएफ में भर्ती होंगे 70,000 जवान, गृह मंत्रालय ने पद बढ़ाने की दी मंजूरी

CISF Recruitment 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 70,000 जवानों को भर्ती किया जाएगा, इसकी…

1 week ago

UP Free Bus Service 2025: रक्षाबंधन पर यूपी सरकार का महिलाओं को फ्री बस यात्रा का तोहफा

UP Free Bus Service 2025: रक्षाबंधन के पावन मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ…

1 week ago

SSC Stenographer Admit Card 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, सीधा लिंक यहां

SSC Stenographer Admit Card 2025: एसएससी की तरफ से आयोजित होने वाली ग्रेड ‘C’ और…

1 week ago