Low Cost Business Idea: अगर आप अपना काम शुरू करना चाहते हैं और आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज के दौर में कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता, बस आपको शुरू करने के बाद उसका प्रॉफिट अच्छा मिलना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसे काम के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हर गली-नुक्कड़ पर देखने को मिल जाएगा। यह बिजनेस है पानी पुरी बनाने का बिजनेस। भारत में पानी पुरी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। यह काम कम जगह और कहीं से भी शुरू किया जा सकता है क्योंकि इसे पसंद करने वाले लोग बहुत ज्यादा हैं।

क्यों है पानी पुरी का बिजनेस फायदेमंद
पानी पुरी वैसे तो भारत के हर नुक्कड़ पर ठेले पर मिल जाती है, जिनकी डिमांड हर मौसम में बनी रहती है। छोटे से स्टॉल 7 से ₹10000 में बनकर तैयार हो जाते हैं। उसके बाद आपको कच्चा माल लेना होता है और उन्हें बनाने की जानकारी होनी चाहिए। इस बिजनेस में आप पहले दिन से ही कमाई शुरू कर पाएंगे।
₹15000 में शुरू कर सकते हैं यह बिजनेस
पानी पुरी का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं होती है। शुरुआत में अगर आप घर पर पानी पुरी नहीं बनाना चाहते तो आप बाजार से पानी पुरी खरीद सकते हैं। बस आप पानी बनाने का सामान खरीद लें और घर पर ही पानी बनाने की विधि सीख लें। शुरुआत में आपको छोटे स्टॉल की जरूरत पड़ेगी। आप चाहे तो ठेला भी खरीद सकते हैं जिसके लिए आपको 7 से ₹10000 तक खर्च करने पड़ सकते हैं। पानी पुरी में लगने वाली सामग्री में मुख्य तौर पर सूजी, मैदा, मसाले, आलू, पानी पुरी की पुरी, साफ पानी और बर्तनों की जरूरत पड़ती है। कुल मिलाकर आपको 4000 से ₹5000 और खर्च करने पड़ेंगे। इतने में आप अपना व्यवसाय शुरू कर पाएंगे।
कितनी होगी कमाई
कमाई की बात की जाए तो अगर आप दिन के 200 से 300 प्लेट पानी पुरी बेचते हैं और एक प्लेट 20 से 30 रुपए में बेचते हैं तो रोज आप 4000 से ₹7000 तक की बिक्री कर सकते हैं। इसमें से अगर खर्च निकाल दिया जाए तो आप 1500 से ₹2000 तक की बचत आराम से कर पाएंगे। इस हिसाब से आप महीने के 40 से ₹50000 तक कमाई करेंगे।
सही जगह की करें खोज
इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको सही जगह की जरूरत होती है जहां भीड़ हो और साफ-सफाई हो। आप इस व्यवसाय को स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, अस्पताल, बाजार या किसी अन्य भीड़-भाड़ वाली जगह पर शुरू कर सकते हैं। शाम के समय यह व्यवसाय ज्यादा चलता है क्योंकि अक्सर लोग शाम को ही परिवार के साथ स्ट्रीट फूड खाने निकलते हैं। गोलगप्पे यानी पानी पुरी महिलाओं द्वारा पसंद किया जाने वाला सबसे चर्चित स्ट्रीट फूड है। इसे युवा वर्ग भी काफी पसंद करता है। चाहे पुरुष हों या महिला, हर किसी की पसंद पानी पुरी होती है।
डिस्क्लेमर
यह जानकारी सिर्फ सामान्य उद्देश्य के लिए है। हमने अपने अनुमान और इंटरनेट सोर्स के आधार पर आपको जानकारी प्रदान की है। कोई भी व्यवसाय आपके खुद के रिस्क, सही स्थान, ग्राहकों की संख्या, मेहनत और स्वाद पर निर्भर करता है। इसे शुरू करने से पहले आप स्थानीय लोगों से जानकारी अवश्य कर लें ताकि आपको शुरू करने के बाद नुकसान ना उठाना पड़े। धन्यवाद।
Read more:-