India Post GDS Bhart: देश भर के दसवीं पास युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आ चुका है, जहां ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने वाला है। संभावित तिथियों के अनुसार 31 जनवरी 2026 से आपके आवेदन फॉर्म शुरू होने वाले हैं। हालांकि 31 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आपकी आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन फॉर्म भरने से पहले जानें इन जरूरी जानकारियों के बारे में

क्या है शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित रहती है। आपको दसवीं में गणित और इंग्लिश विषय से पास होना चाहिए। साथ ही आपको स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार कर सकते हैं।
कितनी है आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की जाती है। वहीं सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान की जाती है।
कितना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को निशुल्क आवेदन करने का मौका दिया गया है। वहीं महिला उम्मीदवार भी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने वाला है।
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ को विजिट करते रहें।
- नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन फॉर्म भरने की विंडो खुल जाएगी। इसके बाद उन्हें Apply के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे।
- इसके बाद शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे और इसका प्रिंटआउट भविष्य के उपयोग के लिए निकालकर सुरक्षित रख लेंगे।
डिस्क्लेमर:- इस भर्ती का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावित तिथियों के आधार पर 31 जनवरी 2026 से आपके आवेदन फॉर्म भरने शुरू होंगे। इसलिए आप सबको सलाह दी जाती है कि विस्तृत और नवीनतम अपडेट के लिए आप इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें। धन्यवाद।
Read more:-