HTET Admit Card 2025
HTET Admit Card 2025 : हरियाणा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) के लिए अपने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आप इन एडमिट कार्ड को https://bseh.org.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस बार प्रदेश भर में चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनकी परीक्षा का आयोजन 30 और 31 जुलाई को पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए इस बार 673 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आपको अपने एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट आउट साथ लाना होगा। साथ ही एक मूल पहचान पत्र जिसमें आपकी फोटो हो, दिखाना अनिवार्य है।
परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, घड़ी, ज्वेलरी (जैसे अंगूठी, बालियाँ), मोबाइल, कैलकुलेटर, हेल्थ बैंड, ब्लूटूथ इयरफोन, पेजर, कागज या कोई अन्य डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है। इस बार महिला विद्यार्थियों को मंगलसूत्र, सिंदूर और बिंदी लगाने की अनुमति दी गई है।
आपका एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आप इसे अभी डाउनलोड कर सकते हैं।
सामान्य और अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 60% अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 55% अंक यानी 150 में से 83 अंक लाने होंगे।
नहीं, इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और अधिकतम अंक 150 निर्धारित होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
PM Kisan 20th Kist Kab Aayegi 2025: भारत सरकार की तरफ से 1 फरवरी 2019…
Kitchen Business Idea: बढ़ती बेरोजगारी लोगों को चिंतित कर रही है। ऐसे में लोग जोखिम…
Online Mobile Earning Idea : सोशल मीडिया के इस जमाने में लोग घर बैठे लाखों…
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट भर्ती की सिटी…
RPSC Jobs: राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी…
Government Job 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से कई पदों पर एक…