झारखंड होमगार्ड न्यू वैकेंसी 2025 जानिए 1614 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया – Home Guard Vacancy 2025

📢 झारखंड होमगार्ड न्यू वैकेंसी 2025 : झारखंड के रांची जिले में रहने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आ चुका है जहां झारखंड होमगार्ड न्यू वैकेंसी 2025 के तहत कुल 1614 पदों पर आवेदन फार्म मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से पूरा कर सकते हैं। 📝 आईए जानते हैं भर्ती प्रक्रिया सभी महत्वपूर्ण अपडेट।

Home Guard Vacancy 2025

🎓 झारखंड होमगार्ड नई भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ग्रामीण गृह रक्षक के लिए सातवीं पास वहीं शहरी गृह रक्षक के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। इस आर्टिकल में आपको आवेदन फार्म से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण अपडेट विस्तार से बताई गई हैं।

🗓️ झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 जून 2025 से भरे जाने शुरू होंगे। इसकी अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट 🌐 http://www.ranchi.nic.in/ के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।


📌 पदों का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया में ग्रामीण गृह रक्षक के 1276 पद, शहरी गृह रक्षक के 338 पद शामिल हैं। कुल 1614 पदों के लिए आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 22 मई 2025 को जारी किया गया था।


📍 क्या है क्षेत्र की योग्यता

आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्न योग्यता पूरी करनी होगी:

🏞️ ग्रामीण गृह रक्षक के लिए अगर आवेदन कर रहे हैं तो रांची जिले के संबंधित प्रखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। सातवीं कक्षा पास होना जरूरी है। वहीं निवासी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के समय अनिवार्य रूप से आपको अपलोड करना होगा।

See also  PM Kisan 20th Kist Kab Aayegi 2025: इस तारीख को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि, किसानों को मिलेंगे ₹4000

🏙️ अगर आप शहरी गृह रक्षक के लिए आवेदन फॉर्म भर रहे हैं तो आपका रांची नगर निगम क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। दसवीं पास होना भी आवश्यक है। निवास प्रमाण पत्र अपलोड करना बेहद जरूरी है।


💰 कितना है आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को ₹200 ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।


🎯 क्या है आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आपकी आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।


✅ क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को निम्न चरणों के माध्यम से चयनित किया जाएगा:

1️⃣ शारीरिक दक्षता परीक्षण
2️⃣ दस्तावेज सत्यापन
3️⃣ मेरिट सूची के आधार पर चयन


🌐 वेबसाइट पर जाएं:

सबसे पहले, झारखंड होमगार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आप 🌐 rportalhg.egovran.in या 🌐 jhpolice.gov.in में से किसी एक पर जा सकते हैं।

🔗 ऑनलाइन आवेदन लिंक ढूंढें:

वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Apply Online” या “ऑनलाइन आवेदन करें” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

🧾 रजिस्ट्रेशन और लॉगिन:

अगर आपने पहले रजिस्टर नहीं किया है, तो पहले खुद को रजिस्टर करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद, अपने बनाए हुए यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।

📝 फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें:

अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें अपनी सारी जानकारी ध्यान से भरें। इसके साथ ही, अपनी 📸 फोटो, ✍️ हस्ताक्षर, 📚 पढ़ाई के सर्टिफिकेट, 🆔 आधार कार्ड, 🏠 निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल) और 🧾 जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो) जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड कर दें।

See also  Free Scooty का मौका! किन छात्राओं को मिलेगा लाभ, पूरी जानकारी यहां

💳 फीस जमा करें:

आवेदन फॉर्म भरने के बाद, ऑनलाइन ही परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

📤 फॉर्म सबमिट और 🖨️ प्रिंट:

आखिर में, अपना भरा हुआ फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।


📝 इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे।

नोट: यह जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्य के लिए प्रदान की गई है अधिक सटीकता और विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Leave a Comment