Government Job 2025
Government Job 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से कई पदों पर एक नई भर्ती निकाली गई है जिसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती आयोजित हो रही है। कुल 1015 पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होने वाली है। इससे पहले आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी अवश्य जान लेनी चाहिए।
सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के लिए किसी भी राज्य में भर्ती नोटिफिकेशन जारी हो तो एक अलग ही खुशी देखने को मिलती है। सरकारी नौकरी का इतना क्रेज है कि लोग भारत के किसी भी कोने में नौकरी करना पसंद करेंगे। ऐसे में राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित 1015 पदों पर आवेदन फॉर्म भरना शुरू हो रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों के आवेदन फार्म 10 अगस्त से शुरू होने वाले हैं। इसकी अंतिम तिथि 8 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। समय सीमा को ध्यान में रखकर आप अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 1015 पद पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसे आप टेबल के माध्यम से समझ सकते हैं:
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
सब-इंस्पेक्टर (एपी) | 896 |
प्लाटून कमांडर (आरएसी) | 64 |
सब-इंस्पेक्टर (आईबी) | 26 |
उप-निरीक्षक (एपी) – अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) | 25 |
सब-इंस्पेक्टर (एपी) सहरिया | 4 |
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना जरूरी है।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क ₹600 निश्चित है। वहीं SC, ST, EWS, सहरिया, OBC (नॉन क्रीमी लेयर) और दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹400 आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और अंत में इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
यहां आपको होम पेज पर ही अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब आप मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भरेंगे और जरूरी डॉक्युमेंट अपलोड करेंगे।
अंत में आप आवेदन शुल्क जमा करेंगे और आवेदन फार्म को सबमिट कर देंगे।
साथ ही साथ एक प्रिंटआउट भविष्य के उपयोग के लिए अपने पास सुरक्षित रख लेंगे।
सभी साथियों से निवेदन है कि यह आर्टिकल सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। विस्तृत और सटीक विवरण के लिए आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ना चाहिए जिसमें आपको आवेदन फार्म से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं और यही जानकारियां आधिकारिक रूप से सही होती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले विज्ञापन को अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।
PM Kisan 20th Kist Kab Aayegi 2025: भारत सरकार की तरफ से 1 फरवरी 2019…
Kitchen Business Idea: बढ़ती बेरोजगारी लोगों को चिंतित कर रही है। ऐसे में लोग जोखिम…
Online Mobile Earning Idea : सोशल मीडिया के इस जमाने में लोग घर बैठे लाखों…
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट भर्ती की सिटी…
RPSC Jobs: राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी…
Ambedkar Scholarship Yojana 2025 : के तहत दसवीं पास छात्रों को हर साल ₹12000 की…