Education News

Forest Guard Bharti 2026: फॉरेस्ट गार्ड के 779 पदों पर 10+2 पास करें आवेदन

Forest Guard Bharti 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है, जहां 779 पदों पर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। यह नोटिफिकेशन हरियाणा फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं पास कर रखी है, वे इस भर्ती के लिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 9 फरवरी 2026 से हुई थी। अब इसकी अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, जो 23 फरवरी 2026 तक निर्धारित है। आवेदन फार्म में अब कम समय बचा है, इसलिए आप जल्द ही अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Forest Guard Bharti 2026 Total Post

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 779 पदों पर आयोजित हो रही है। अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए सबसे ज्यादा पद रिज़र्व हैं, जबकि OBC, EWS और पूर्व सैनिकों के लिए भी आरक्षण के हिसाब से पद रिज़र्व किए गए हैं।

Forest Guard Bharti 2026 Important Dates

  • आवेदन शुरू: 9 फरवरी 2026
  • अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026

अंतिम दिनों की भीड़ से बचने के लिए आप अगले एक-दो दिन में ही अपना आवेदन फॉर्म भर दें।

Forest Guard Bharti 2026 Education Qualification

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। जिन युवाओं के पास उच्च शिक्षा नहीं है, वे भी इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Forest Guard Bharti 2026 Age Limit

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। आयु सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देखें।

Forest Guard Bharti 2026 Application Fee

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क रखी गई है। यह एक अच्छी खबर है क्योंकि अधिकांश भर्तियों में आवेदन शुल्क देना पड़ता है।

Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Forest Guard Bharti 2026 How to Apply Online

  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंत में अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा।
  • ध्यान रहे, आवेदन फॉर्म बड़ी सावधानी से भरें क्योंकि एक बार सबमिट करने के बाद उसमें संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

डिस्क्लेमर:- हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी इसमें थोड़ी त्रुटि से इनकार नहीं किया जा सकता। हमारा आपसे निवेदन है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन को विस्तार से अवश्य पढ़ लें। उसके बाद ही अपना आवेदन फॉर्म भरें। यह आर्टिकल आपको सामान्य उद्देश्य के लिए प्रदान किया गया है। धन्यवाद।

Ashish Singh

Share
Published by
Ashish Singh

Recent Posts

HPCL Recruitment 2026: एचपीसीएल में निकली 732 पदों पर नई भर्ती, 25 मार्च तक कर पाएंगे आवेदन

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2026 में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी…

6 days ago

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में 22,000 पदों पर बड़ी भर्ती, योग्यता 10वीं पास

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के 22000 पदों पर 10वीं पास…

6 days ago

DSSSB Recruitment 2026 Update: डीएसएसएसबी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 216 पदों के लिए करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2026 Update: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से एक नई भर्ती…

1 week ago

Forest Guard Bharti 2026: फॉरेस्ट गार्ड के 722 पदों पर भर्ती

Forest Guard Bharti 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक नई भर्ती…

1 week ago

RRB Technician City Slip Out: रेलवे तकनीशियन की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी सीधा लिंक यहाँ

RRB Technician City Slip Out: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन…

2 weeks ago

Govt Jobs Today: आज इन बड़ी सरकारी भर्ती की अंतिम तिथि, कुल पद 10,000+

Govt Jobs: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आज का…

2 weeks ago