Education News

DSSSB Recruitment 2026 Update: डीएसएसएसबी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 216 पदों के लिए करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2026 Update: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 216 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसमें असिस्टेंट मैनेजर, रेडियोग्राफर, पटवारी, जूनियर लॉ ऑफिसर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-1, रेडियोग्राफर जैसे ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए महिला और पुरुष दोनों विद्यार्थी अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आइए जानते हैं भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी।

क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत नोटिफिकेशन जारी होते ही हो चुकी है। आपके आवेदन फॉर्म 27 फरवरी से 28 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे। हालांकि अभी परीक्षा तिथि की जानकारी नहीं दी गई है, वह बाद में आएगी। इच्छुक उम्मीदवार इस वर्ष की प्रक्रिया के लिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

कितना है आवेदन शुल्क

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की इस भर्ती के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। जबकि अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

क्या है आयु सीमा

डीएसएसएसबी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 28 मार्च 2026 को आधार बनाकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमों अनुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के हिसाब से अलग-अलग निश्चित है। 12वीं पास से स्नातक और इससे उच्च डिग्री रखने वाले भी अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हमारा निवेदन है कि आप शैक्षणिक योग्यता का विस्तृत विवरण नोटिफिकेशन में चेक करें।

क्या है चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो सबसे पहले लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आपका फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • यहां उन्हें सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद उन्हें यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसके माध्यम से लॉगिन करना होगा।
  • अब आप आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन 02/2026 को पूरा पढ़ लें।
  • इसके बाद संबंधित पोस्ट को चुनकर अपना आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट लेना बिल्कुल न भूलें।

Important Links

DSSSB Bharti Advt 02/2026 NotificationClick Here
DSSSB Vacancy Advt 02/2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitedsssb.delhi.gov.in

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा लिखी गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन को अवश्य चेक कर लें। धन्यवाद।

Ashish Singh

Share
Published by
Ashish Singh

Recent Posts

HPCL Recruitment 2026: एचपीसीएल में निकली 732 पदों पर नई भर्ती, 25 मार्च तक कर पाएंगे आवेदन

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2026 में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी…

6 days ago

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में 22,000 पदों पर बड़ी भर्ती, योग्यता 10वीं पास

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के 22000 पदों पर 10वीं पास…

6 days ago

Forest Guard Bharti 2026: फॉरेस्ट गार्ड के 722 पदों पर भर्ती

Forest Guard Bharti 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक नई भर्ती…

1 week ago

RRB Technician City Slip Out: रेलवे तकनीशियन की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी सीधा लिंक यहाँ

RRB Technician City Slip Out: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन…

2 weeks ago

Govt Jobs Today: आज इन बड़ी सरकारी भर्ती की अंतिम तिथि, कुल पद 10,000+

Govt Jobs: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आज का…

2 weeks ago

SBI New Bharti: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2273 पदों पर नई भर्ती

SBI New Bharti: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ…

2 weeks ago