WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

Delhi School 9th 11th Result Out: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किया 9 वीं और 11 वीं का रिजल्ट

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की तरफ से 30 मार्च 2026 को कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जिन भी छात्रों ने वार्षिक परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना आधिकारिक परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।

दिल्ली स्कूल 9वीं और 11वीं रिजल्ट आउट – बड़ी अपडेट

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को डीई की आधिकारिक वेबसाइट edustud.nic.in या edudel.nic.in पर जाना होगा।

इससे पहले विभाग की तरफ से कक्षा 3 से 8 तक के परिणाम भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए थे। वहीं जिन उम्मीदवारों को कक्षा 9 और 11वीं के रिजल्ट का इंतजार था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।

विभाग का नामदिल्ली शिक्षा निदेशालय
कक्षा9वीं और 11वीं
रिजल्ट डेट30 मार्च 2026
ऑफिशियल वेबसाइटedustud.nic.in

यहां से चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edustud.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर Class 9 या 11 Result 2026 पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपको अपना स्टूडेंट आईडी, क्लास, सेक्शन और डेट ऑफ बर्थ भरना होगा।
  4. 11वीं के छात्रों को अपनी स्ट्रीम भी सेलेक्ट करनी होगी।
  5. कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
  7. इस रिजल्ट को आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

मार्कशीट में मिलेगी यह जानकारी

मार्कशीट में छात्रों के लिए निम्न विवरण दर्ज होगा:

  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • स्कूल का नाम
  • विषय अनुसार अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)
  • कुल अंक और प्रतिशत
  • रिजल्ट स्टेटस (पास या प्रमोटेड)

कब तक मिलेगी आपकी फिजिकल मार्कशीट

ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद ही उम्मीदवारों को फिजिकल मार्कशीट उनके संबंधित स्कूल के माध्यम से प्रदान कर दी जाएगी। इंटरनेट पर उन्हें केवल डिजिटल कॉपी मिलेगी, जो आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी है।

मार्कशीट में त्रुटि होने पर क्या करें

अगर किसी छात्र की मार्कशीट में कोई त्रुटि पाई जाती है तो वह तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकता है। समय रहते सुधार करवा लेना ही बेहतर है, क्योंकि बाद में अन्य दस्तावेज़ों पर भी इसका असर पड़ता है।

मन मुताबिक रिजल्ट ना मिले तो क्या करें

जो भी छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे सप्लीमेंट्री या इंप्रूवमेंट एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। पास होने वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षा में एडमिशन लेकर अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

Leave a Comment