CTET Answer Key 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET 2026 में लाखों उम्मीदवारों ने अपनी परीक्षा दी है। परीक्षा खत्म हो चुकी है और उम्मीदवार अपनी आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। आंसर की से वे अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और एक अनुमान लगा सकते हैं कि उनके कितने प्रश्न सही हुए हैं। CBSE की तरफ से आयोजित होने वाली CTET परीक्षा में लाखों उम्मीदवार बैठते हैं। परीक्षा होने के बाद उन्हें आंसर की का इंतजार रहता है। वैसे तो आंसर की अनऑफिशियल तरीके से कई टीचिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवा दी जाती है, लेकिन हमेशा युवा आधिकारिक आंसर की पर ही भरोसा करते हैं। इसलिए कब आपकी आंसर की जारी होगी, इसको लेकर हर कोई जानना चाहता है।

क्या है आंसर की को लेकर महत्वपूर्ण ताज़ा अपडेट
CTET परीक्षा समाप्त होने के बाद आंसर की तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है। पिछले कुछ वर्षों का ट्रेंड देखा जाए तो परीक्षा के कुछ दिन भीतर ही आधिकारिक प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाती है। आपकी आंसर की CBSE की तरफ से जारी की जाती है। CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपलोड होने के बाद आप अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई भी तारीख पहले से घोषित नहीं होती है, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें क्योंकि कभी भी आपकी आंसर की जारी की जा सकती है। आमतौर पर पिछले ट्रेंड को देखें तो CTET प्रोविजनल आंसर की 10 से 15 दिन के अंदर जारी कर दी जाती है। इस हिसाब से फरवरी के तीसरे सप्ताह तक आपकी आंसर की जारी होने की संभावना है।
कैसे चेक करें अपनी आंसर की
आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी से लॉगिन करना होगा। उसके बाद आप अपने पेपर कोड के अनुसार आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की में आप अपने प्रश्न पत्र से मिलान करते हुए एक अनुमान लगा सकते हैं कि आपने कितने प्रश्न सही किए हैं और कहां-कहां आपने गलती की है। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है, इसलिए आपको सटीक स्कोर लगाने में काफी हद तक अनुमान लग जाता है।
कैसे दर्ज करें गलत उत्तर पर अपनी आपत्ति
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को किसी भी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाता है। अगर कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न को लेकर असमंजस में है या उसके उत्तर को लेकर संतुष्ट नहीं है तो वह तय समय सीमा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने के बाद उनकी पूरी जांच होने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है और उसे अंतिम रूप से सही माना जाता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अगर आपको लगता है कि कोई प्रश्न जिसका उत्तर आयोग की तरफ से गलत दिया गया है, तो आप अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
फाइनल आंसर की के बाद जारी होगा रिजल्ट
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को CTET रिजल्ट देखने को मिलेगा। आमतौर पर CTET का रिजल्ट विलंब नहीं होता है। आपत्तियों के निपटारे के बाद सप्ताह के अंदर ही आपका रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। जो भी उम्मीदवार CTET परीक्षा पास कर लेते हैं उन्हें शिक्षक भर्ती के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त होता है, जो उनकी आगामी केंद्र सरकार और राज्य सरकार की शिक्षक भर्तियों में आवेदन फॉर्म भरने के लिए काम आता है।
ऐसे चेक कर पाएंगे अपनी आंसर की
CBSE की तरफ से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की आंसर की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करते रहें। जैसे ही आपकी आंसर की जारी होगी आप उसे लॉगिन प्रक्रिया के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हमारी जानकारी पूरी सावधानी से लिखी गई है, फिर भी त्रुटि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। CTET आंसर की से जुड़ी नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें। हमारा उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है। धन्यवाद।
Read more:-