CTET Admit Card 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के लिए आवेदन फॉर्म की संख्या ज्यादा होने की वजह से इसकी परीक्षा तिथि में बदलाव हुआ है। नए नोटिस के मुताबिक 7 और 8 फरवरी 2026 को 140 शहरों में आपकी परीक्षा आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। उनके एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी हो चुके हैं। अगर आप भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

सीटेट के आवेदन बड़ी संख्या में
सीटेट की परीक्षा तिथि 2 दिन निर्धारित करनी पड़ी। इसकी बड़ी वजह है आवेदन संख्या का बढ़ना। इस बार 25,30,581 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करवाया है, जो कि एक बड़ी संख्या है।
कहां मिलेगा आपका एडमिट कार्ड
जैसा कि आपको पता है, सीटेट का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है। आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करेंगे।
कैसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड (शॉर्ट मेथड)
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- अब आप होम पेज पर ही “डाउनलोड एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करेंगे।
- इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना है।
- साथ ही सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट करना होगा।
- सबमिट करते ही आपके सामने आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिससे आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लेंगे।
| Official Website | Click here |
| Direct Link | Click here |
परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी दस्तावेज है आपका एडमिट कार्ड
परीक्षा के लिए सबसे उपयोगी दस्तावेज आपका एडमिट कार्ड होता है। एडमिट कार्ड में कई दिशा-निर्देश दिए होते हैं जो परीक्षा हॉल के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। एडमिट कार्ड के साथ आपको एक फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना होगा। एक बॉल पॉइंट पेन (नीला या काला) और आप चाहे तो पानी की पारदर्शी बोतल भी ले जा सकते हैं। हालांकि यह सभी जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर लिखी होती है, उन्हें एक बार अवश्य पढ़ लें।
डिस्क्लेमर
हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि किसी भी नवीनतम अपडेट को एक बार आधिकारिक वेबसाइट से वेरीफाई अवश्य कर लें, उसके बाद ही कोई कदम उठाएं। धन्यवाद।
Read more:-