CSBC Bihar Police Vacancy 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल चालक के पदों पर एक नई भर्ती निकाली गई है। इसके आवेदन फॉर्म 21 जुलाई से भरे जाने शुरू हो चुके हैं, वहीं इसकी अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना आवश्यक है, साथ ही साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है।

📌 मुख्य विवरण: CSBC Bihar Police Vacancy 2025
विवरण | जानकारी |
---|---|
विज्ञापन संख्या | 02/2025 |
कुल पद | 4361 पद |
पद का नाम | चालक कांस्टेबल (Driver Constable) |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास + वैध ड्राइविंग लाइसेंस |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 21 जुलाई 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 20 अगस्त 2025 |
आयु सीमा (UR वर्ग) | 20 से 25 वर्ष |
वेतनमान | ₹21,700 – ₹69,100 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट, मेडिकल परीक्षण |
आवेदन मोड | ऑनलाइन (https://csbc.bihar.gov.in) |
कुल कितने पदों पर भर्ती
बिहार पुलिस कांस्टेबल में चालकों के 4361 पदों के लिए आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं, जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 1772 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 436 पद, अनुसूचित जाति के लिए 632 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 24 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 757 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 492 पद, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 248 पद आरक्षित हैं।
वर्ग | आरक्षित पदों की संख्या |
---|---|
अनारक्षित वर्ग | 1772 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 436 |
अनुसूचित जाति (SC) | 632 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 24 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 757 |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 492 |
पिछड़ा वर्ग महिला | 248 |
कुल पद | 4361 |
क्या है योग्यता
इसके लिए योग्यता की बात की जाए तो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना या इसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। साथ ही साथ उम्मीदवार के पास हल्के व भारी वाहन चालकों का वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है।
क्या है आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है, वहीं जो भी वर्ग आरक्षित श्रेणी की कैटेगरी में आते हैं उन्हें अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियम अनुसार छूट प्रदान की जाती है। विस्तृत विवरण के लिए आप नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
शारीरिक मापदंड
लंबाई की बात की जाए तो सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 165 सेंटीमीटर, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी वर्ग के लिए 160 सेंटीमीटर, वहीं सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 155 सेंटीमीटर लंबाई होनी चाहिए। सीना की बात की जाए तो सामान्य और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 81 सेंटीमीटर, फूलने के बाद 86 सेंटीमीटर। एससी, एसटी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीना 79 सेंटीमीटर, फूलने के बाद 84 सेंटीमीटर होना चाहिए।
वर्ग | लंबाई (से.मी.) | सीना सामान्य (से.मी.) | सीना फूलने के बाद (से.मी.) |
---|---|---|---|
सामान्य और पिछड़ा वर्ग (पुरुष) | 165 | 81 | 86 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग, SC, ST (पुरुष) | 160 | 79 | 84 |
सभी वर्गों की महिलाएं | 155 | लागू नहीं | लागू नहीं |
क्या है चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
लगानी होगी इतनी दौड़
इस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी, वहीं महिलाओं को 1 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
लिंग | दूरी (किलोमीटर) | समय सीमा (मिनट) |
---|---|---|
पुरुष उम्मीदवार | 1.6 | 7 |
महिला उम्मीदवार | 1.0 | 7 |
सैलरी
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान की बात की जाए तो ₹21,700 से ₹69,100 मिलेगा।
महत्वपूर्ण लिंक्स
डाउनलोड नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
डिसक्लेमर:-
इस लेख में जो आपको जानकारी दी गई है वो सूचनात्मक उद्देश्य से प्रदान की गई है विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें उसके बाद ही अपना आवेदन फॉर्म भरें। धन्यवाद!
Read more:-
- UP Police Bharti 2025: यूपी में जल्द होगी 30,000 पदों पर एसआई, कांस्टेबल भर्ती
- SSC CGL Admit Card 2025 Link: एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड
- CISF Recruitment 2025: सीआईएसएफ में भर्ती होंगे 70,000 जवान, गृह मंत्रालय ने पद बढ़ाने की दी मंजूरी
- UP Free Bus Service 2025: रक्षाबंधन पर यूपी सरकार का महिलाओं को फ्री बस यात्रा का तोहफा
- SSC Stenographer Admit Card 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, सीधा लिंक यहां