CISF Recruitment 2025
CISF Recruitment 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 70,000 जवानों को भर्ती किया जाएगा, इसकी मंजूरी गृह मंत्रालय से मिल चुकी है। देश में औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए अगले 5 वर्षों में 70,000 भर्तियाँ होने जा रही हैं। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका होने वाला है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ की नौकरी एक प्रतिष्ठित जॉब के रूप में देखी जाती है।
गृह मंत्रालय की तरफ से 1.62 लाख से बढ़ाकर 2.20 लाख संख्या करने की मंजूरी दी गई है। इस हिसाब से अगले 5 वर्षों में 70000 पदों पर भर्ती होने जा रही है। हर वर्ष औसतन 15 हजार भर्ती होने जा रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य में माओवादी गतिविधियों को खत्म करने के लिए मार्च 2026 तक समय सीमा तय की गई है। पिछले कुछ सालों में नक्सलवाद में कमी देखने को मिली है। इसके बाद वहाँ औद्योगिक इकाइयाँ विकसित होने के असर दिख रहे हैं। CISF इन औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत विकल्प होता है। उनकी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है।
CISF ने 2024 में 13230 पदों पर भर्ती की। 2025 में 24098 पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में अगले 5 वर्षों में हर वर्ष 14000 भर्तियों की योजना बनाई गई है।
CISF में आने वाले समय में आपको हवाई अड्डे, समुद्री बंदरगाहों, परमाणु प्रतिष्ठानों, जल विद्युत परियोजनाओं, ताप विद्युत संयंत्रों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर की जेलों जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर भी CISF की उपस्थिति देखने को मिलेगी। CISF एक नई बटालियन भी तैयार करेगी।
CISF में आगामी 5 वर्षों में महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की योजना है। इसमें नक्सलवाद की कमी होने के साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयाँ विकसित होने की संभावना बढ़ रही है, जिसको देखते हुए सरकार यह फैसला ले रही है। माओवादी गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए मार्च 2026 तक का लक्ष्य रखा गया है।
UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जल्द ही एक नई भर्ती…
SSC CGL Admit Card 2025 Link: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एसएससी…
UP Free Bus Service 2025: रक्षाबंधन के पावन मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ…
SSC Stenographer Admit Card 2025: एसएससी की तरफ से आयोजित होने वाली ग्रेड ‘C’ और…
PM Kaushal Vikas Yojana: अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और अब तक आपने…
CSBC Bihar Police Vacancy 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल चालक के पदों पर एक नई भर्ती…