WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

CISF Recruitment 2025: सीआईएसएफ में भर्ती होंगे 70,000 जवान, गृह मंत्रालय ने पद बढ़ाने की दी मंजूरी

CISF Recruitment 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 70,000 जवानों को भर्ती किया जाएगा, इसकी मंजूरी गृह मंत्रालय से मिल चुकी है। देश में औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए अगले 5 वर्षों में 70,000 भर्तियाँ होने जा रही हैं। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका होने वाला है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ की नौकरी एक प्रतिष्ठित जॉब के रूप में देखी जाती है।

CISF Recruitment 2025 गृह मंत्रालय की मंजूरी

गृह मंत्रालय की तरफ से 1.62 लाख से बढ़ाकर 2.20 लाख संख्या करने की मंजूरी दी गई है। इस हिसाब से अगले 5 वर्षों में 70000 पदों पर भर्ती होने जा रही है। हर वर्ष औसतन 15 हजार भर्ती होने जा रही है।

छत्तीसगढ़ में कम हो रहा है नक्सलवाद

छत्तीसगढ़ राज्य में माओवादी गतिविधियों को खत्म करने के लिए मार्च 2026 तक समय सीमा तय की गई है। पिछले कुछ सालों में नक्सलवाद में कमी देखने को मिली है। इसके बाद वहाँ औद्योगिक इकाइयाँ विकसित होने के असर दिख रहे हैं। CISF इन औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत विकल्प होता है। उनकी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

पिछले वर्ष इतनी हुई थी भर्ती

CISF ने 2024 में 13230 पदों पर भर्ती की। 2025 में 24098 पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में अगले 5 वर्षों में हर वर्ष 14000 भर्तियों की योजना बनाई गई है।

नई बटालियन होगी तैयार

CISF में आने वाले समय में आपको हवाई अड्डे, समुद्री बंदरगाहों, परमाणु प्रतिष्ठानों, जल विद्युत परियोजनाओं, ताप विद्युत संयंत्रों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर की जेलों जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर भी CISF की उपस्थिति देखने को मिलेगी। CISF एक नई बटालियन भी तैयार करेगी।

See also  Central Bank Notification 2025 Out : सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में 4500 पदों पर नई भर्ती, 7 जून से करें आवेदन

महिला कर्मियों की भी बढ़ेगी भागीदारी

CISF में आगामी 5 वर्षों में महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की योजना है। इसमें नक्सलवाद की कमी होने के साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयाँ विकसित होने की संभावना बढ़ रही है, जिसको देखते हुए सरकार यह फैसला ले रही है। माओवादी गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए मार्च 2026 तक का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Comment