WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

BTSC Vacancy 2025: इस राज्य में 4654 पदों पर एक नई सरकारी भर्ती

BTSC Vacancy 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग की तरफ से 4000 से अधिक पदों पर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें जूनियर इंजीनियर, कर निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी के साथ-साथ कई अन्य पद भी शामिल हैं। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 तक चलने वाली है। आइए जानते हैं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी योग्यताओं के बारे में।

BTSC Vacancy 2025

कहां कितने पदों पर होगी भर्ती

बीटीसी की भर्ती के तहत 4654 पदों पर आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे, जिसमें विभिन्न विभागों की भर्ती होने जा रही है। जूनियर इंजीनियर के 2747 पदों को मिलाकर सिविल, मैकेनिकल के 70 पद और इलेक्ट्रिकल शाखा के भी 86 पद शामिल किए गए हैं। साथ ही इसमें हॉस्टल मैनेजर, डेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट और वर्क इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

कौन कर पाएगा आवेदन

इस भर्ती के लिए योग्यता पदों के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसमें डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्री के साथ कई पद 10वीं और 12वीं पास के लिए भी आरक्षित हैं। आयु सीमा की बात की जाए तो 18 से 37 वर्ष आयु निर्धारित की गई है, वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अक्टूबर से 10 नवंबर 2025 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। कुछ पदों के लिए 15 अक्टूबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक आवेदन चलने वाले हैं।

Note: बिहार तकनीकी सेवा आयोग की तरफ से जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें सभी जरूरी जानकारी शामिल होंगी।

Read more:-

Leave a Comment