WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

Bank of Baroda Bharti 2026: बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका 441 पदों के लिए करें आवेदन

Bank of Baroda Bharti 2026: बैंक ऑफ़ बड़ौदा में युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है जहां 441 पदों पर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरफ से आईटी प्रोफेशनल के कुल 441 पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। अगर आप भी बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 19 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Bank of Baroda Bharti

Bank of Baroda Bharti 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत दो तरह के पद हैं, जिसमें पहले स्थाई और दूसरा कॉन्ट्रैक्ट बेस है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, जहां 418 पद रेगुलर उम्मीदवारों के लिए जबकि 23 पद कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भरे जाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र में आईटी विभाग में अक्सर नौकरियां निकलती रहती हैं और आईटी विभाग में सबसे अधिक प्रोफेशनल की जरूरत पड़ती है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों का तकनीकी (IT) क्षेत्र से संबंधित होना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन जैसे विषयों में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री (जैसे BE, B.Tech, MCA या M.Tech) होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया के दौरान उन अभ्यर्थियों को विशेष महत्व दिया जाएगा जिनके पास संबंधित क्षेत्र का पूर्व अनुभव है। अनुभव की आवश्यकता पद के अनुसार भिन्न है; जहाँ जूनियर पदों के लिए कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव जरूरी है, वहीं वरिष्ठ (Senior) पदों के लिए न्यूनतम 5 वर्षों का पेशेवर अनुभव होना आवश्यक है।

क्या है आयु सीमा

आयु सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवारों की आयु रेगुलर पदों के लिए न्यूनतम 22 और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि कॉन्ट्रैक्ट बेस पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। हमारी आपको सलाह है कि विस्तृत विवरण के लिए आप नोटिफिकेशन अवश्य चेक करें।

क्या है चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो रेगुलर पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करवाई जा सकती है। शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए आपको बैंक ऑफ़ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाने के बाद “Career” या “Current Opportunities” क्षेत्र पर क्लिक करना होगा। यहां आपके सामने आवेदन लिंक खुल जाएगा, जहां आप मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको लॉगिन करना होगा, जिसके बाद आपको आवेदन फार्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद उसे सबमिट कर देना होगा।

Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

डिस्क्लेमर

हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए लिखी गई है। लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, लेकिन किसी भी मानवीय त्रुटि से हम इनकार नहीं कर सकते। इसलिए आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी से अपना विवरण अवश्य मिलान कर लें ताकि आप किसी भी तकनीकी या नवीनतम अपडेट से वंचित न रहें। धन्यवाद।

Read more:-

Leave a Comment