WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

Bank Jobs 2025: बैंक ऑफ इंडिया में 400 पदों के लिए करें आवेदन

Bank Jobs 2025: बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आ चुका है जहां बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से 400 पदों पर अप्रेंटिसशिप भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फार्म 25 दिसंबर 2025 से भरे जाने शुरू हो रहे हैं। इच्छुक योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://bankofindia.bank.in/ और nats.education.gov.in पर जाकर अपने आवेदन फार्म से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Bank Jobs 2025

क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां  

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण तिथियों की बात की जाए तो आवेदन फार्म 25 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। कुल 400 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन अप्रेंटिसशिप के आधार पर किया जाएगा।

क्या है योग्यता  

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक यानी ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है।

क्या है आयु सीमा  

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 1 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

क्या है चयन प्रक्रिया  

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड  

जैसा कि आपको पता है कि अप्रेंटिसशिप भर्ती ट्रेनिंग के लिए आयोजित करवाई जाती है, जिसकी अवधि 12 महीने यानी 1 साल निर्धारित होती है। उम्मीदवारों को चयनित होने पर हर महीने 13,000 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन  

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाना होगा।

  • यहां उन्हें होम पेज पर ही “Career” लिंक के विकल्प को चुनना होगा।
  • अब उम्मीदवार भर्ती के लिंक को क्लिक करेंगे और अगर पहली बार कोई आवेदन भर रहे हैं तो “New Registration” के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे, जहां उन्हें लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • अगले चरण के रूप में उन्हें लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा, जिसमें मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अंत में आप आवेदन फार्म को सबमिट करेंगे और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित अपने पास रख लेंगे।
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए साझा की गई है। हालांकि हमने शुद्धता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत अधिसूचना (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना ही मान्य होगी। धन्यवाद!

Read more:-

Leave a Comment