RRB Bharti 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी एनटीपीसी की अंडरग्रैजुएट के 3058 पदों के लिए एक नया विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के आवेदन फॉर्म भरे जाने शुरू हो चुके हैं। नोटिस में भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी बताई गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से अंडरग्रेजुएट के 3,058 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने से पहले योग्यता के बारे में जानें। इस भर्ती की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 निर्धारित है जिसे बढ़ाकर 4 दिसंबर 2025 तक कर दिया गया है अगर आप आवेदन फॉर्म भरने से रह गए थे तो ये आपके लिए एक सुनहरा अवसर होने वाला है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
| इवेंट | तिथि |
| विस्तृत अधिसूचना जारी होने की तिथि | 27 अक्टूबर 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 28 अक्टूबर 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | |
| आवेदन फॉर्म में सुधार की विंडो |

क्या है शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट पास निर्धारित की गई है। वहीं अंडरग्रैजुएट के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
कितनी है आयु सीमा
आरआरबी अंडरग्रैजुएट की बात की जाए तो 18 से 30 वर्ष के उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की अधिकतम छूट भी प्रदान की जाएगी।
क्या है चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन CBT 1 और CBT 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आपकी परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट यानी CBT आयोजित की जाएगी। इसके बाद आपका टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग स्किल की भी जरूरत पड़ेगी। विस्तृत विवरण आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
डिसक्लेमर:- ये जानकारी कई विश्वसनीय समाचार पत्रों को आधार मानकर आपको प्रदान की गई है आवेदन फॉर्म भरे जाने शुरू हो चुके हैं किसी भी अपडेट के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। धन्यवाद!
| Official Website:- | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
Read more:-