Police Constable Bharti 2025: अगर आप पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो उत्तर प्रदेश राज्य में जल्द ही 30000 के करीब पदों पर आवेदन फॉर्म आने वाले हैं। इसका कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड की तरफ से वर्तमान में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4543 पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरे गए हैं, जिसके बाद छात्र मांग कर रहे थे कि जल्द यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकाली जाए।

15 सितंबर को छात्रों की तरफ से ट्विटर कैंपेन भी आयोजित किया गया, जिसके बाद यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से कैलेंडर जारी कर दिया गया, जहां 22605 पदों पर नई भर्ती का ऐलान किया गया था। पुलिस कांस्टेबल के साथ कई और पदों पर भी भर्तियों का कलैंडर में जिक्र किया गया है।
Police Constable Bharti 2025: आयु सीमा में भी मिल सकती है छूट
अगर आप यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए तैयारी कर रहे हैं तो नवंबर महीने में आपको खुशखबरी मिलने वाली है, जहां 22000 से अधिक पदों पर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं आयु सीमा में छूट को लेकर भी नोटिफिकेशन के साथ युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आई है। जब तक भर्ती बोर्ड की तरफ से या शासन की तरफ से कोई आदेश नहीं दिया जाता, तब तक इस बारे में सिर्फ कयास लगाए जा सकते हैं।
करीब 16 लाख छात्र देंगे यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा।
यूपी पुलिस ओपन परीक्षा व समक्ष के 4543 पदों पर भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा है, जिसमें से 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी हैं। आपके आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 12 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से की गई थी। वहीं 15 सितंबर शाम 6:00 बजे तक आवेदन शुल्क जमा करने और संशोधन का मौका भी दिया गया था। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार यूपी पुलिस एसआई में जबरदस्त कंपटीशन देखने को मिलने वाला है।
Read more:-