WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

UP Board Result 2026 Date: आखिर कब जारी होगा आपका यूपी बोर्ड रिजल्ट

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं और 12 मार्च 2026 को समाप्त हुईं। परीक्षा आयोजित होने के बाद छात्र इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं आज उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की अंतिम तिथि थी जहां मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है अब बोर्ड की तरफ से रिजल्ट को लेकर जरूरी प्रक्रिया भी कुछ दिनों में पूरी कर ली जाएगी हालांकि कब आपका रिजल्ट जारी होगा इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है लेकिन अनुमानित आधार पर आपको रिजल्ट से जुड़ी जानकारी बताने जा रहे हैं।

UP Board Result 2026 Date: से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट

पिछले वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष भी आपका रिजल्ट 20 अप्रैल के आसपास ही जारी कर दिया जाएगा हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है रिजल्ट की तैयारी पूरी होने के बाद आपको बोर्ड की तरफ से सूचना दी जाएगी कि आपका रिजल्ट कब जारी किया जाएगा।

पिछले कुछ वर्षों के रुझान इस प्रकार रहे हैं:

वर्ष (Year)तिथि (Date)
202525 अप्रैल
202420 अप्रैल
202325 अप्रैल
202218 जून
202131 जुलाई

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की चर्चाएं तेज हैं उम्मीद की जा रही है कि आपका रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी सभी छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख पाएंगे वहीं दूसरी वेबसाइट रिजल्ट देखने के लिए अप results.nic.in है आप इन दोनों वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

इस बार 52 लाख से अधिक छात्र हुए हैं शामिल

यूपी बोर्ड की परीक्षा देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में शुमार है इस बार इस परीक्षा में 52 लाख के करीब छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था और इन छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है उनके रिजल्ट का इंतजार अप्रैल महीने में ही समाप्त हो जाएगा क्योंकि बोर्ड की तरफ से समय पर रिजल्ट जारी करने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Leave a Comment