WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

HSSC Bharti 2026: ग्रुप सी पदों पर बंपर भर्ती, 4227 से अधिक पदों के लिए करें आवेदन – 9 फरवरी से आवेदन शुरू

HSSC Bharti 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आ चुका है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से ग्रुप सी के कुल 4227 रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म 9 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

HSSC Bharti 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देशभर के युवा हर राज्य की सरकारी नौकरी पर अपनी नजर बनाए रखते हैं। उन्हें कहीं भी मौका मिलता है तो वे अपनी तैयारी को आजमाने और अपने बेहतर भविष्य व सपनों को साकार करने के लिए प्रयास करते हैं। उनके लिए हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से यह बंपर भर्ती निकाली गई है, जिसमें ग्रुप सी के कुल 4227 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। उम्मीदवारों की आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया hssc.gov.in पर पूरी की जाएगी।

Haryana HSSC Group C Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनहरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC)
पद का नामग्रुप सी (Group C)
कुल रिक्त पद4,227
आवेदन शुरू होने की तिथि9 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटhssc.gov.in

क्या है शैक्षणिक योग्यता

पदों के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसमें मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं, स्नातक, मास्टर डिग्री या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता और विस्तृत विवरण के लिए आपको सलाह दी जाती है कि नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

क्या है आयु सीमा

आयु सीमा पदों के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है। आपकी आयु की गणना 23 फरवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। विस्तृत विवरण के लिए नोटिफिकेशन देखें।

क्या होगी चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर बनी फाइनल मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

कितना है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क रखा गया है। यदि आप सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी या दिव्यांग किसी भी श्रेणी से हैं तो आप निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

विवरणलिंक
हरियाणा HSSC ग्रुप C भर्ती 2026 अधिसूचना PDFअधिसूचना (Notification)
हरियाणा HSSC ग्रुप C भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदनऑनलाइन आवेदन (Apply Online)
हरियाणा HSSC आधिकारिक वेबसाइटHSSC

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं किया जा सकता। हमारा आपसे निवेदन है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें, ताकि आपको किसी भी नवीनतम अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। हमारे द्वारा दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। धन्यवाद।

Leave a Comment