UP Police SI Exam Date Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से एक के बाद एक नई घोषणाएं होती चली जा रही हैं जहां एक दिन पहले ही भर्ती बोर्ड की तरफ से नई पुलिस भर्ती के बारे में अपडेट दिया गया, जिसके बाद अब उसी भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। यह भर्ती परीक्षाएं 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएंगी। यूपी पुलिस एसआई भर्ती 4543 पदों के लिए आयोजित हो रही है। इसके आवेदन फार्म अगस्त और सितंबर महीने में भरे गए थे।

क्या है चयन प्रक्रिया
यूपी पुलिस एसआई भर्ती की चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आपकी लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी जिसमें 160 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल ढाई अंक का होगा। परीक्षा प्रश्न पत्र हल करने के लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में लिखित परीक्षा के लिए कोई भी नकारात्मक मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
कहां से चेक करें जरूरी अपडेट
वैसे तो आपको इंटरनेट पर कई वेबसाइट भर्ती से जुड़े अपडेट प्रोवाइड कर देती हैं, लेकिन हमेशा आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर आप नवीनतम अपडेट चेक कर सकते हैं। यूपी एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा का नोटिस भी आपको यहीं मिलेगा।

सितंबर महीने में पूरी हुई थी पंजीकरण प्रक्रिया
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के 4543 पदों के लिए उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन फार्म 12 अगस्त 2025 से 11 सितंबर 2025 तक भरे गए थे। इसके बाद शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 निर्धारित की गई थी। वहीं उम्मीदवारों के आवेदन फार्म में संशोधन की तिथि 12 से 15 सितंबर 2025 तय की गई थी। जिन भी उम्मीदवारों ने अपना आवेदन फॉर्म भरा था, उनके लिए यह एक बड़ी अपडेट है।
कितनी मिलेगी सैलरी
यूपी पुलिस एसआई भर्ती में चयनित होने वाले युवाओं को मूल वेतन 35,400 से शुरू होकर 1,12,400 महीने तक जा सकता है। हालांकि आठवें वेतन आयोग के बाद आपका वेतन 30% तक बढ़ने की संभावनाएं हैं, जो कि आपके जीवन यापन के लिए काफी अच्छा वेतन है।
कितना रहा था पिछली भर्ती का कट ऑफ
यूपी एसआई की पिछली भर्ती यानी 2021 के कट ऑफ की बात की जाए तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का कट ऑफ 302.09 अंक था। आर्थिक रूप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों का कट ऑफ 285 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों का कट ऑफ 287 अंक, अनुसूचित जाति यानी एससी वर्ग के उम्मीदवारों का 260 अंक और अनुसूचित जनजाति यानी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का 223 अंक कट ऑफ रहा था।
परीक्षा तिथि को ध्यान में रखकर बनाई रणनीति
यूपी पुलिस एसआई भर्ती लंबे समय के अंतराल के बाद आई है, जिसके चलते युवाओं में इसे लेकर उत्सुकता थी। लेकिन उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जहां प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कंपटीशन काफी अधिक रहता है, वहां परीक्षाओं के लिए विशेष रणनीति के तहत आगे बढ़ना होता है। परीक्षा के लिहाज से आपके पास अभी 3 महीने का समय शेष है। आप इस समय सीमा को रणनीतिक तौर पर अपने लिए उपयोग कर सकते हैं और परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
| डाउनलोड आधिकारिक नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना (Disclaimer)
यह जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के आधिकारिक नोटिसों और विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित है।
किसी भी अंतिम अपडेट, तिथि परिवर्तन या आधिकारिक घोषणा की पुष्टि के लिए, हमेशा UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर ही भरोसा करें।
Read more:-