WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

RRB Group D Exam City 2025: रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा सिटी स्लिप जारी यहां से करें सीधे डाउनलोड

RRB Group D Exam City 2025: आखिरकार जिस चीज का आपके इंतजार था उसका ऐलान कर दिया गया है। आपकी परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है और इसके लिए आपकी परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी गई है जिसे आप बड़ी आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Exam City 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली रेलवे ग्रुप डी परीक्षा तिथि कोर्ट की वजह से कंफर्म नहीं हो पा रही थी लेकिन अब आपकी नई परीक्षा तिथि जारी हो चुकी है। 27 नवंबर 2025 से आपकी परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए 19 नवंबर 2025 को आपकी सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे स्टेप बाय स्टेप बड़ी आसानी से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और पता कर पाएंगे कि आपकी परीक्षा कब और किस शहर में है।

कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा तिथि की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।

  • यहां आप होम पेज पर ही लेटेस्ट नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • स्क्रीन पर आपको नया डैशबोर्ड दिखेगा जहां आप अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरेंगे और सबमिट कर देंगे।
  • अब आपकी स्क्रीन पर परीक्षा सिटी स्लिप दिख जाएगी जिसमें दी गई जानकारी से आप अपनी परीक्षा में जाने की तैयारी कर सकते हैं।

Official Website:- Click Here

कब जारी होंगे आपके एडमिट कार्ड

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक चलने वाली है। यह परीक्षा कई अलग-अलग फेज़ में आयोजित होगी। आपका एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। हालांकि आपको आपकी परीक्षा तिथि पहले ही पता चल जाएगी, जिसके आधार पर आप अपना एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं। जिन भी उम्मीदवारों की परीक्षा 27 नवंबर 2025 को आयोजित हो रही है, उनके एडमिट कार्ड 24 नवंबर तक जारी कर दिए जाएंगे।

इस बार किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्प डेस्क कॉन्टैक्ट नंबर भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आप अपनी जानकारी फोन के जरिए संपर्क कर आसानी से हासिल कर सकते हैं।

⚠️ डिस्क्लेमर

कृपया ध्यान दें: यह जानकारी वर्तमान आधिकारिक सूचनाओं पर आधारित है। परीक्षा की तिथि, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड से संबंधित अंतिम और सटीक जानकारी के लिए, हमेशा रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नवीनतम नोटिफिकेशन की जाँच करें। आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी ही मान्य होगी।

Read more:-

Leave a Comment