RRB NTPC Graduate Exam Date Out: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। उम्मीदवारों की परीक्षा का आयोजन 16 से 27 मार्च तक होने जा रहा है। आपकी परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। कुल 5810 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित हो रही है। आइए जानते हैं परीक्षा तिथि से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण अपडेट के बारे में।

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 की परीक्षा तिथियां घोषित हो चुकी हैं। भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिस के मुताबिक नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी की CBT 1 परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा।

5810 पदों पर भर्ती होगी
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5810 पद भरे जाएंगे। आपकी परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से होगा, जो कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
कब जारी होगी सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड
पिछले ट्रेंड के अनुसार सिटी इंटीमेशन स्लिप, जिसमें परीक्षा शहर और तारीख का जिक्र होता है, आधिकारिक वेबसाइट पर 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इस हिसाब से 6 मार्च तक आपकी सिटी इंटीमेशन स्लिप की लिंक एक्टिव होने की संभावना है। वहीं एडमिट कार्ड की बात की जाए तो परीक्षा से 4 दिन पहले यानी 12 मार्च 2026 तक आपका एडमिट कार्ड उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा।
क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न
आरआरबी की तरफ से आयोजित होने वाली एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT 1 परीक्षा के पैटर्न की बात की जाए तो आपसे 90 मिनट में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन भी लागू रहेगा।
- सामान्य जागरूकता: 40 प्रश्न
- गणित: 30 प्रश्न
- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 30 प्रश्न
कैसे होगा आपका चयन
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन CBT 1, CBT 2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
अब छात्रों को रहेगा एडमिट कार्ड का इंतजार
परीक्षा तिथियां जारी हो चुकी हैं। छात्र अपनी रणनीति के तहत अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं क्योंकि परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद बेहतर रणनीति और रिवीजन पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाता है। अगर आप परीक्षा में अच्छा करना चाहते हैं तो आपने जो पढ़ा है उसका समय-समय पर रिवीजन करते रहें और एक बेहतर टाइमिंग के साथ परीक्षा की तैयारी करें।
आपका एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश करने का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में किसी भी हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी छात्रों से निवेदन है कि आप नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें। किसी भी अफवाह या अनऑफिशियल खबर पर भरोसा न करें और अपनी तैयारी को प्रभावित न होने दें। केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। आपका एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे। इसलिए आप सब अपनी तैयारी को निसंकोच मजबूत करें और सफलता का परचम लहराएं।
Disclaimer हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इंकार नहीं कर सकते। हमारा उद्देश्य आपको सामान्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी नवीनतम और सटीक अपडेट के लिए आपको हमेशा आधिकारिक वेबसाइट को देखना चाहिए। धन्यवाद।
Read more:-