WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

Govt Clerk Notification 2026: क्लर्क बनने के लिए सुनहरा मौका, 5000 पदों पर आवेदन शुरू

Govt Clerk Notification 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आ चुकी है, जहां 5000 से अधिक पदों पर एक नई क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। यह भर्ती गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की तरफ से ग्रुप ए और ग्रुप बी में निकली है। उम्मीदवार आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर पूरी कर सकते हैं।

Govt Clerk Notification 2026

इन पदों पर होगी आपकी भर्ती

यह भर्ती प्रक्रिया 5370 पदों पर सीनियर क्लर्क, जूनियर क्लर्क, हेड क्लर्क, रेवेन्यू क्लर्क, सोशल वेलफेयर इंस्पेक्टर और ऑफिस सुपरीटेंडेंट जैसे विभिन्न पदों पर आयोजित होने जा रही है।

क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां

गुजरात में क्लर्क के पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इसके लिए आवेदन फॉर्म केवल 20 फरवरी 2026 तक ही जमा किए जा सकते हैं।

क्या है शैक्षिक योग्यता

ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और गुजराती भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।

कौन कर पाएगा आवेदन

आवेदन के लिए आयु सीमा की बात की जाए तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात की जाए तो सामान्य वर्ग के लिए ₹500 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹400 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद लॉगिन करेंगे और मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी व जरूरी दस्तावेज अपलोड करेंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे। आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य लेकर रखें, जो आपको भविष्य में काम आएगा।

आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in या ojas.gujarat.gov.in

डिसक्लेमर:- हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी इसमें मानवीय त्रुटि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि किसी भी नवीनतम अपडेट को एक बार आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य मिलान कर लें ताकि आपको किसी भी तरह की असुविधा न हो। धन्यवाद।

Leave a Comment