WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

UP BEd JEE 2026: UP B.Ed एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू – यहां देखें सभी जानकारी

UP BEd JEE 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए B.Ed कोर्स करना अनिवार्य है। B.Ed कोर्स के लिए B.Ed JEE एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करवाया जाता है। इस बार इस परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है। इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जहां आप 5 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UP BEd JEE 2026

अगर आप B.Ed सत्र 2026–28 में शामिल होना चाहते हैं या B.Ed कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको एंट्रेंस एग्जाम से गुजरना होगा। इसी के आधार पर काउंसलिंग होगी और आप B.Ed के लिए एडमिशन ले पाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: 10 फरवरी 2026 से शुरू
  • बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026
  • लेट फीस के साथ आवेदन: 6 से 10 मार्च 2026
  • परीक्षा का आयोजन: 25 से 26 अप्रैल 2026 (संभावित)

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य/ओबीसी: ₹1400+250 (विलंब शुल्क के साथ ₹2000)
  • एससी/एसटी (यूपी के निवासी): ₹700+150 (विलंब शुल्क के साथ ₹1000) 

आप आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर लॉगिन करें।
  • अपनी जरूरी जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

डिसक्लेमर:- हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी इसमें मानवीय त्रुटि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि किसी भी नवीनतम अपडेट को एक बार आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य मिलान कर लें ताकि आपको किसी भी तरह की असुविधा न हो। धन्यवाद।

Leave a Comment