WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

RRB ALP Admit Card 2026 LIVE: ALP एडमिट कार्ड 2026 जारी यहाँ से करें डाउनलोड

RRB ALP Admit Card 2026 LIVE: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ALP एडमिट कार्ड 2026 जारी हो चुके हैं। जिन भी उम्मीदवारों की परीक्षा 13 फरवरी 2026 को है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। RRB ALP CBT 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी स्लिप 3 फरवरी को ही जारी कर दी गई थी, जिसके बाद से छात्र लगातार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के लिए आपको बताना चाहेंगे कि सहायक लोको पायलट परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी को आयोजित होने जा रही है। इसके आवेदन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से 19 मई 2025 तक चली थी।

RRB ALP Admit Card 2026 LIVE

9000 से अधिक पदों पर हो रही है भर्ती

रेलवे भर्ती प्रक्रिया के तहत सहायक लोको पायलट के 9970 पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2025 से शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि 19 मई 2025 निर्धारित की गई थी। अब उसकी परीक्षा आयोजित होने जा रही है। आपका एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। अभी सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी हुए हैं जिनकी परीक्षा 13 फरवरी 2026 को है। आप अपनी परीक्षा तिथि के हिसाब से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर चेक करते रहें, आपका एडमिट कार्ड कभी भी जारी हो सकता है।

एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां से करें चेक

RRB की तरफ से आयोजित होने वाली ALP परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार अपने हॉल टिकट पंजीकरण नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

ALP परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए हैं। डाउनलोड करने के लिए आपको RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा।

  • यहां होम पेज पर “CEN 01/2025 Assistant Loco Pilot Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करेंगे और आपके सामने आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • एडमिट कार्ड में दी गई सभी डिटेल पढ़ने के बाद ही परीक्षा हॉल में जाएं।
  • इसका प्रिंटआउट लेना बिल्कुल न भूलें क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Download Admit CardClick Here
Official WebsiteClick Here

Disclaimer

हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी इसमें मानवीय त्रुटि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि किसी भी नवीनतम अपडेट को एक बार आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य मिलान कर लें ताकि आपको किसी भी तरह की असुविधा न हो। धन्यवाद।

Read more:-

Leave a Comment