PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जहां 5138 अप्रेंटिसशिप पदों पर देश भर में भर्ती आयोजित होने जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। आपके आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होकर 24 फरवरी 2026 तक चलने जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर प्रदान की गई है। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी।

PNB भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से अप्रेंटिसशिप भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के साथ-साथ ₹12,300 से ₹15,000 तक का मासिक स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण
आगामी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 08 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण कर लें, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में किया जाएगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे। समय सीमा का विशेष ध्यान रखें ताकि अंतिम समय में किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। आपकी आयु 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर तय की जाएगी। वहीं, सरकारी नियम अनुसार आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित किया गया है:
सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944/- रुपये निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 708/- रुपये है। दिव्यांग (PH) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 472/- रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंतिम में लोकल लैंग्वेज टेस्ट तथा मेडिकल टेस्ट के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा। आपकी ऑनलाइन परीक्षा मार्च 2026 में संभावित है।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाना होगा।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तारपूर्वक पढ़ना होगा।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले उसे एक बार वेरीफाई कर लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं हुई है।
- अंत में आप आवेदन फॉर्म सबमिट करेंगे और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे।
Download Notification:- Click Here
डिस्क्लेमर
हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि किसी भी नवीनतम अपडेट को एक बार आधिकारिक वेबसाइट से वेरीफाई अवश्य कर लें, उसके बाद ही कोई कदम उठाएं। धन्यवाद।
Read more:-