WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

UP Police Constable Exam Date 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित जून में होगी परीक्षा

UP Police Constable Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली 32,679 पदों पर भर्ती परीक्षा की तिथि जारी हो चुकी है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड अपनी पूरी रफ्तार में है। आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि के तुरंत बाद ही परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी गई है। यूपीएसआई भर्ती, यूपी होमगार्ड भर्ती हो हो या फिर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती, सभी की परीक्षा तिथियाँ बिना किसी विलंब के आवेदन फॉर्म की अंतिम सीमा समाप्त होने के बाद घोषित कर दी गई हैं।

UP Police Constable Exam Date 2026

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार परीक्षा तिथि को लेकर कयास लगा रहे थे कि उनकी परीक्षा मई या जून महीने में आयोजित होगी। उनका अनुमान सटीक बैठा और आपकी परीक्षा जून महीने में ही आयोजित होने जा रही है, जिसको लेकर आज भर्ती बोर्ड की तरफ से आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

यह नोटिस उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा जारी किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आरक्षी नागरिक पुलिस (UP Police Constable) और इसके समकक्ष पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा करना है।

यहाँ इस नोटिस की मुख्य बातें दी गई हैं:

  • परीक्षा का नाम: उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025।
  • परीक्षा की तिथियाँ: लिखित परीक्षा निम्नलिखित तीन दिनों में आयोजित की जाएगी:
    • 08-06-2026 (सोमवार)
    • 09-06-2026 (मंगलवार)
    • 10-06-2026 (बुधवार)
  • परीक्षा का मोड: परीक्षा हर दिन दो पालियों (2 Shifts) में आयोजित की जाएगी।
  • महत्वपूर्ण निर्देश: अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की जानकारी और एडमिट कार्ड के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in को नियमित रूप से चेक करते रहें।
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल अभ्यर्थियों की सहायता और जागरूकता के लिए साझा की गई है। यद्यपि सूचना की सटीकता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया गया है, फिर भी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अंतिम निर्णय या अपडेट के लिए केवल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिए गए निर्देशों को ही आधिकारिक मानें। किसी भी तकनीकी त्रुटि या बदलाव के लिए यह वेबसाइट/लेख उत्तरदायी नहीं होगा। धन्यवाद!

Read more:-

Leave a Comment