SSC MTS Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली एसएससी मल्टीटास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो चुके हैं। एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप दोहरा सकते हैं और अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

SSC MTS Admit Card 2026
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी एमटीएस परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस बार इस परीक्षा में 36 लाख से भी अधिक उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। 4 फरवरी 2026 को जिन भी उम्मीदवारों का एग्जाम है, उनके एडमिट कार्ड आज यानी 2 फरवरी 2026 को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुके हैं। एसएससी एडमिट कार्ड में आप अपने परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, टाइमिंग और परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस जान सकते हैं।
अगर आपने भी एसएससी की मल्टीटास्किंग यानी नॉन-टेक्निकल स्टाफ और हवलदार के पदों पर आवेदन फॉर्म भरा है तो आप अपना एडमिट कार्ड नीचे दी गई प्रक्रिया से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें अपना एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- यहां आपको होम पेज पर ही Admit Card Tab पर क्लिक करना है।
- अब आप एसएससी की रीजनल वेबसाइट चुनें।
- इसके बाद आपको Multi Tasking (Non-Technical) Staff और Havaldar (CBIC & CBN) Examination 2025 के संबंध में कॉल लेटर टाइटल वाले नोटिफिकेशन को चुनना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- वेरिफिकेशन के लिए स्क्रीन पर दिखे कैप्चा को दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपके सामने आपका एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
- आप इस एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं और परीक्षा में इसकी जरूरत पड़ेगी। इसके साथ आपको वैध फोटो आईडी भी साथ में ले जानी होगी।
- एडमिट कार्ड में दिए गए जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के लिए उपयोगी सामग्री साथ ले जाएं।
| Official Website | Click Here |
| Direct Link | Click Here |
डिस्क्लेमर
हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी, आपको एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना सबसे उपयोगी तरीका है। एमटीएस का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। आप डिजिटल माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। धन्यवाद।
Read more:-
- Railway RRB Group D Bharti: CEN 09/2025 रेलवे ग्रुप डी में 21997 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, दसवीं पास की बल्ले-बल्ले
- SBI CBO Notification 2026: स्टेट बैंक में निकली 2050 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएशन पास कर पाएंगे आवेदन
- India Post GDS Bharti: 28000 से अधिक पदों पर GDS भर्ती के लिए दसवीं पास के लिए सुनहरा मौका