WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

Railway RRB Group D Bharti: CEN 09/2025 रेलवे ग्रुप डी में 21997 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, दसवीं पास की बल्ले-बल्ले

Railway RRB Group D Bharti: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी ग्रुप डी लेवल वन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। इसके आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी 31 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। इस आर्टिकल में आपको इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी योग्यता, पदों की जानकारी, चयन प्रक्रिया और आयु सीमा से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी।

Railway RRB Group D Bharti

क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां

भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 31 जनवरी 2026 से हो रही है, जिसकी अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। वहीं फीस भुगतान की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आपके आवेदन फॉर्म में संशोधन की तिथि 5 से 14 मार्च 2026 निश्चित है। परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में दी जाएगी।

क्या है आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को नियम अनुसार छूट का प्रावधान भी है। आपकी आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो उम्मीदवार के पास दसवीं कक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होनी चाहिए या आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

कितने पदों पर हो रही है भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ग्रुप डी भर्ती इस बार 21997 पदों पर होने जा रही है, जिसमें विभिन्न पदों पर आवेदन फार्म मांगे गए हैं।

कितना है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹500, एससी, एसटी, दिव्यांग और ईबीसी उम्मीदवारों को ₹250, जबकि महिला उम्मीदवारों को भी ₹250 आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के बाद ₹400 रिफंड कर दिया जाएगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के बाद पूरा पैसा रिफंड कर दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल कर यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों के आवेदन फार्म 31 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने के लिए उन्हें सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • यहां आवेदन फार्म से संबंधित लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे।
  • अंत में आप आवेदन फार्म को प्रीव्यू कर लेंगे और एक बार देख लेंगे कि कहीं कोई गलती तो नहीं है। उसके बाद सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना बिल्कुल न भूलें।
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

डिस्क्लेमर

हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन को विस्तार से अवश्य पढ़ लें, उसके बाद ही अपना आवेदन फार्म भरें। धन्यवाद।

Read more:-

Leave a Comment